16 जनवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

होम

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अजमेर

No video available

तूफानी हवाओं संग आया अंधड़, बौछारों ने भिगोया

मौसम में शनिवार शाम बदलाव हुआा। हवाओं की 40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार संग अंधड़ आया। कई जगह गमले, छोटे पेड़-पौधे टूटने के अलावा हलके सामान, तिरपाल उड़ गए। आनासागर झील में ऊंची लहरें चौपाटी से टकराईं। शहर सहित आसपास के इलाकों में बौछारों ने भिगोया। अधिकतम तापमान 40.8 और न्यूनतम 25.8 डिग्री सेल्सियस […]

Google source verification

अजमेर

image

Dilip Sharma

May 03, 2025

मौसम में शनिवार शाम बदलाव हुआा। हवाओं की 40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार संग अंधड़ आया। कई जगह गमले, छोटे पेड़-पौधे टूटने के अलावा हलके सामान, तिरपाल उड़ गए। आनासागर झील में ऊंची लहरें चौपाटी से टकराईं। शहर सहित आसपास के इलाकों में बौछारों ने भिगोया। अधिकतम तापमान 40.8 और न्यूनतम 25.8 डिग्री सेल्सियस रहा।

दोपहर करीब 2.30 बजे मौसम पलट गया। तेज हवाओं संग अंधड़ से अरावली की पहाडिय़ां भी मटमैली हो गईं। धूल के कण हवा में तैरते रहे। इसके बाद शाम 7.30 बजे तूफानी हवाओं संग अंधड़ आया। करीब 10 से 15 मिनट तक जनजीवन प्रभावित हुआ। हवा संग कई जगह पेड़-पौधे, गमले, तिरपाल, हल्के सामान उड़ गए। माकड़वाली रोड, वैशाली नगर, पंचशील, पुष्कर रोड, नसीराबाद रोड, केसरगंज, रामगंज, जयपुर रोड के अलावा कायड़, डूमाडा रोड, तबीजी, होकर और अन्य इलाकों में बौछारें गिरी। घर-आंगन, वाहनों- पेड़ पौधों पर धूल की परत चढ़ गई।