नगर निगम अजमेर ने मंगलवार को अवैध निर्माण(illegal construction) और बिना अनुमति संचालित प्रतिष्ठानों पर बड़ी कार्रवाई की। दरगाह क्षेत्र (Dargah Area)पन्नीगराम चौक पर बन रही बहुमंजिला इमारत, कड़क्का चौक स्थित गेस्ट हाउस और काला बाग की तीसरी मंजिल को सीज किया गया। वहीं जवाहर रंगमंच के पास एक शराब ठेके (liquor shop sealed)को भी निगम ने सीज कर दिया। कार्रवाई के दौरान ठेके मालिक ने विरोध जताया, लेकिन पुलिस की मौजूदगी में सीलिंग की गई। निगम आयुक्त के आदेश पर हुई इस कार्रवाई में अधिशाषी अभियंता रमेश चौधरी सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।