23 दिसंबर 2025,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अजमेर

Ajmer weather watch: रेतीले अंधड़ से डोलती रही आनासागर झील की लहरें

दिनभर तमतमाया सूरज, शाम को उठे धूल के गुबार

Google source verification

अजमेर. आषाढ़ में सूरज जबरदस्त तपा रहा है। मंगलवार सुबह से तेज धूप और गर्माहट ने सताया। शाम को तेज हवा संग रेतीला अंधड़ आया। बादलों ने आसमान में डेरा जमा लिया। इस दौरान आनासागर झील की लहरें उठती रही। अधिकतम तापमान 38.2 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया।

सुबह ज्यों ही सूरज निकला मौसम में गर्माहट घुल गई। 10 बजे से गर्मी का असर बढ़ गया। दोपहर होते-होते आसमान से आग बरसने लगी। तेज धूप ने लोगों ने जमकर सताया। हवा में गर्माहट घुली रही। शाम करीब 4.45 बजे तेज हवा संग आंधी आई। हवा की रफ्तार 20 से 25 किलोमीटर प्रति घंटा दर्ज की गई। 5 से 10 मिनट धूल छाई रही, इसके बाद बादलों ने घेर लिया। न्यूनतम तापमान 26.6 डिग्री सेल्सियस रहा।

चक्रवात बिपरजॉय का असर

गुजरात में दक्षिणी पोरबंदर में दक्षिण-पूर्व अरब सागर पर कम दबाव का क्षेत्र बन गया है। यह उत्तर-पश्चिम की तरफ बढ़ रहा है। इस चक्रवात को बांग्लादेश ने बिपरजॉय नाम दिया है। मौसम विभाग के अनुसार इस चक्रवाती तूफान के असर से कई जगह तेज हवा संग बरसात हो सकती है।
फिर उछलने लगा पारा

बीते दिनों बरसात और तेज हवाओं के चलते तापमान 30 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था। दो-तीन दिन से पश्चिमी विक्षोभ का असर कमजोर पड़ते ही सूरज तमतमा रहा है। पारा लगातार उछाल मार रहा है। इसमें 8.2 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हो चुकी है। बीती 25 से 31 मई के दौरान तूफानी हवा चलने, बादल छाने और बरसात से काफी राहत मिली थी।