26 मई 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अजमेर
आनासागर में मैदान आया नजर, खुदाई हो तो बढ़े भराव क्षमता
Play video

आनासागर में मैदान आया नजर, खुदाई हो तो बढ़े भराव क्षमता

किनारों पर कचरे व मलबे का ढेर, सफाई की दरकार – प्रशासन दे ध्यान तो बढ़ सकती है झील की गहराई अजमेर. मानसून के मद्देनजर आनासागर झील के चैनल गेट खोलकर पिछले दस दिन से झील के पानी की निकासी जारी है। इन दस दिनों में झील के पानी का जल स्तर एक फुट कम हुआ […]

Google source verification

अजमेर

image

Dilip Sharma

Jun 11, 2025

किनारों पर कचरे व मलबे का ढेर, सफाई की दरकार

– प्रशासन दे ध्यान तो बढ़ सकती है झील की गहराई

अजमेर. मानसून के मद्देनजर आनासागर झील के चैनल गेट खोलकर पिछले दस दिन से झील के पानी की निकासी जारी है। इन दस दिनों में झील के पानी का जल स्तर एक फुट कम हुआ है। जल स्तर कम होने के साथ ही झील के किनारे मैदान के रूप में नजर आने लगा है। जल स्तर में गिरावट के साथ ही झील के किनारे गंदगी भी नजर आने लगी है। निगम प्रशासन ने कुछ दिन पूर्व रीजनल कॉलेज के सामने वाली चौपाटी के सहारे जेसीबी उतार कर कुछ हद तक गंदगी व कचरा बाहर निकाला था लेकिन यह कार्य अब रोक दिया है। मानसून सिर पर है निगम प्रशासन झील किनारों पर जेसीबी व अन्य माध्यमों से झील की सफाई करवाता है तो गहराई बढ़ने से शहर में जलभराव की िस्थति पर काबू पाया जा सकता है।