28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अजमेर
ऋषि मेला 18 से, राजस्थान और गुजरात के राज्यपाल सहित जुटेंगे वैदिक विद्वान
Play video

ऋषि मेला 18 से, राजस्थान और गुजरात के राज्यपाल सहित जुटेंगे वैदिक विद्वान

महर्षि दयानंद सरस्वती की 200 वीं जयंती पर आयोजन
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अजमेर

•

image

Tarun Kashyap

•

Updated: 16 Oct 2024, 1:17 AM IST

अजमेर. वेदों की ओर लौटने का संदेश देने वाले महर्षि दयानंद सरस्वती की 200 वीं जयंती पर 18 से 20 अक्टूबर तक ऋषि उद्यान में तीन दिवसीय ऋषि मेले का आयोजन किया जाएगा। परोपकारिणी सभा के तत्वावधान में आयोजित मेले में देश भर से आर्य विद्वान, शिक्षक और आमजन ऋषि उद्यान में जुटेंगे।सभा के प्रधान ओममुनि ने बताया कि ऋषि मेले की शुरुआत शुक्रवार से होगी। इस दौरान वेद गोष्ठी का आयोजन किया जाएगा। इसका विषय वेद वर्णित ईश्वर-स्वरूप एवं नाम (ईश्वर के गुण, कर्म, स्वभाव) होगा। इसमें डॉ. सूर्यादेवी चतुर्वेदा का वेद प्रवचन होगा। उद्घाटन सत्र के मुख्य अतिथि गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत होंगे। विशिष्ट अतिथि विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी करेंगे। साथ ही विभिन्न विद्वान चर्चा करेंगे।

19 अगस्त को आर्य समाज और सोशल मीडिया विषय पर व्याख्यान होगा। मुख्य अतिथि राज्यपाल हरिभाऊ किसनराव बागडे होंगे। विशिष्ट अतिथि हरियाणा के सूचना आयुक्त डॉ. कुलबीर छिकारा होंगे। ऋषि मेले में 20 अक्टूबर को आर्य समाज: वर्तमान और भविष्य विषय पर गोष्ठी होगी। मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद घनश्याम तिवाड़ी होंगे। विधायक अनिता भदेल, पूर्व विधायक डॉ.श्रीगोपाल बाहेती, पूर्व लोकायुक्त सज्जनसिंह कोठारी, सभा के संरक्षक डॉ. वेदपाल, दिल्ली विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष डॉ.योगानंद शास्त्री, सार्वदेशिक आर्य प्रतिनिधि सभा के प्रधान सुरेशचंद्र आर्य, डॉ.महेश विद्यालंकार और अन्य भाग लेंगे। परोपकारिणी सभा के पूर्व प्रधान डॉ. धर्मवीर की पत्नी ज्योत्सना भी मौजूद रहेंगी।