ब्यावर. महर्षि दयानन्द की जन्मभूमि टंकारा वं महर्षि दयानन्द गुरुकुल सूपा गुजरात से दिल्ली तक दुपहिया वाहन विश्व शांति यात्रा निकाली जा रही है। यह यात्रा ब्यावर पहुंची। ब्यावर में आर्य समाज की ओर से यात्रा का स्वागत किया गया। यात्रा सेंदड़ा रोड, चांगगेट, श्रद्धानन्द बाजार, आर्य समाज चौराहा होते हुए आर्य समाज मंदिर पहुंची। मार्ग में जगह-जगह पुष्प वर्षा कर यात्रा का स्वागत किया गया। आर्य समाज के मंत्री ब्रजेश मालू ने बताया कि यह यात्रा महर्षि दयानन्द की जन्मभूमि टंकारा वं महर्षि दयानन्द गुरुकुल सूपा गुजरात से दिल्ली तक दुपहिया वाहन विश्व शांति यात्रा निकाली जा रही है।