28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अजमेर
बंगाली समाज की महिलाओं ने इस तरह की दुर्गा पूजा , देखें video
Play video

बंगाली समाज की महिलाओं ने इस तरह की दुर्गा पूजा , देखें video

माता के समक्ष धूनूची नृत्य किया
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अजमेर

•

image

Tarun Kashyap

•

Updated: 12 Oct 2024, 1:51 AM IST

अजमेर. बंगाली धर्मशाला में शुक्रवार नवरात्र कार्यक्रम के तहत महाष्टमी और महानवमी का पूजन किया गया। सुबह बलिदान, पुष्पांजलि के बाद संधि पूजन किया गया। इसके बाद दोपहर 12 बजे कुमारी पूजा की गई। दोपहर 1.30 बजे भोग के बाद संध्या आरती हुई। रात्रि में सांस्कृतिक कार्यक्रम हुआ। इसमें महिलाओं ने हाथों में दीपक लेकर धुनुची नृत्य किया। इस दौरान समूचा परिसर महक उठा।

विजय दशमी पर्व आज

शनिवार को सुबह 9 बजे पूजा, दर्पण विसर्जन होगा। दोपहर 1.30 बज भोग, शाम 7.30 बजे संध्या आरती होगी। इसके बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे।

108 दीपक और 108 कमल पुष्प अर्पण किए

गीतांजली कल्चरल एन्ड वेलफेयर सोसाइटी के तत्वावधान में 39 वां शारदीय दुर्गा पूजा महोत्सव का आयोजन केशव नगर उद्यान में किया गया। शुक्रवार को महाअष्टमी एवं महानवमी की पूजा, पुष्पांजलि, आरती व भोग का आयोजन किया गया। 108 दीपक और 108 कमल पुष्प अर्पण किए गए। महिलाओं, पुरुषाें ने माता के समक्ष धूनूची नृत्य किया। शम्पा दत्ता के निर्देशन में रवीन्द्रनाथ टैगोर रचित बांग्ला नृत्य नाटिका सामान्य क्षति का मंचन किया गया। पीहू बदलानी, अंशिका चटर्जी, दिवा दत्ता, हर्ष कासलीवाल, परोमिता बदलानी, मधुमन्ती चटर्जी, मुक्ता मित्रा, उज्जवल मित्रा स्मृती रूपा दत्ता ने नृत्य अभिनय किया।