30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अजमेर
गर्भवती महिला के साथ  महिला ने की ऐसी करतूत -सम्पत के गले से मंगलसूत्र उतरवा कर हो गई चंपत
Play video

गर्भवती महिला के साथ महिला ने की ऐसी करतूत -सम्पत के गले से मंगलसूत्र उतरवा कर हो गई चंपत

केकड़ी के राजकीय चिकित्सालय में अज्ञात महिला ने गर्भवती महिला को झांसा देकर गले में पहना मंगलसूत्र पार कर लिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार देवरिया (भिनाय) निवासी सम्पत (22) पत्नी चेतन बाघमार मंगलवार को अस्पताल के महिला वार्ड में भर्ती हुई थी।
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अजमेर

•

image

SMT PREETI BHATT

•

Updated: 10 Apr 2019, 12:48 PM IST

केकड़ी. केकड़ी के राजकीय चिकित्सालय में अज्ञात महिला ने गर्भवती महिला को झांसा देकर गले में पहना मंगलसूत्र पार कर लिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार देवरिया (भिनाय) निवासी सम्पत (22) पत्नी चेतन बाघमार मंगलवार को अस्पताल के महिला वार्ड में भर्ती हुई थी। प्रसव में देरी होने के कारण महिला को आवश्यक कागजी कार्रवाई के बाद वहां मौजूद स्टॉफ ने अस्पताल में भर्ती कर लिया।

 

महिला को भर्ती करने के बाद अस्पताल स्टॉफ अन्य कामकाज में व्यस्त हो गया। इसी दौरान जांच करवाने की बात कहते हुए वार्ड में दाखिल हुई महिला ठग उसे दूसरे कमरे में ले गई। वहां उसने साथ आई महिला रामू को कपड़े लाने की बात कहते हुए वापस वार्ड में भेज दिया। डिलेवरी के दौरान जेवर आदि पहनने की मनाही की बात कहते हुए उसने महिला के गले में पहना मंगलसूत्र व ताबीज उतरवा लिया। डोरी से बंधे होने के कारण कान में पहने झूमके नहीं खुले। तभी वार्ड में कपड़े लेने गई महिला भी वापस लौट गई। आनन-फानन में उसने साथ वाली महिला को ताबीज थमाया और वहां से चलती बनी। गर्भवती महिला ने जब जेवर आदि के बारे में पूछा तो पता चला कि मंगलसूत्र पार करने के बाद महिला वहां से चंपत हो गई।

 

गर्भवती महिला का मंगलसूत्र पार होने का पता चलते ही अस्पताल में हडकंप मच गया। चिकित्सालय में कार्यरत स्टॉफ ने सीसीटीवी फुटेज खंगाले। फुटेज में एक महिला की करतूत साफ नजर आ रही है। फिलहाल इस संबंध में पुलिस में किसी प्रकार की रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई है। गौरतलब है कि जनवरी माह में भी अज्ञात महिला ने पैथोलॉजी लैब में डॉ. राजकुमारी मीणा की जर्मनी से आई महिला रिश्तेदार का पर्स पार कर लिया था। पर्स में पासपोर्ट, वीजा, विदेशी मुद्रा, भारतीय मुद्रा एवं आवश्यक दस्तावेज रखे हुए थे। सूचना पर केकड़ी थाना पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले थे। मगर उक्त महिला का कहीं पता नहीं चला था। अस्पताल परिसर में बार-बार हो रही इस तरह की घटनाओं ने सुरक्षा दावों की पोल खोल कर रख दी है