14 मार्च 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अजमेर

No video available

सफाईकमियों ने लिया सामूहिक अवकाश, शहर में आज नहीं उठेगा कचरा !

प्रदेश व्यापी आह्वान पर निगम परिसर में की बैठक  – वाल्मीकि समाज को ही सफाई कर्मी के रूप में नियुक्ति देने की एक सूत्रीय मांग दोहराई अजमेर. अखिल भारतीय सफाई मजदूर कांग्रेस के प्रदेश व्यापी आह्वान पर विभिन्न मांगों को लेकर सफाईकर्मी सोमवार से सामूहिक अवकाश पर चले गए। सफाईकर्मियों ने इससे पहले निगम परिसर […]

Google source verification

अजमेर

image

Dilip Sharma

Jul 29, 2024

प्रदेश व्यापी आह्वान पर निगम परिसर में की बैठक 

– वाल्मीकि समाज को ही सफाई कर्मी के रूप में नियुक्ति देने की एक सूत्रीय मांग दोहराई

अजमेर. अखिल भारतीय सफाई मजदूर कांग्रेस के प्रदेश व्यापी आह्वान पर विभिन्न मांगों को लेकर सफाईकर्मी सोमवार से सामूहिक अवकाश पर चले गए। सफाईकर्मियों ने इससे पहले निगम परिसर कार्यालय में बैठक की। इसमें सफाई कर्मचारी नेताओं ने विभिन्न मांगों को दोहराया। कर्मचारी नेताओं का कहना है कि वाल्मीकि समाज के अस्थायी रूप से काम कर रहे लोगों को ही शत प्रतिशत सफाई कर्मी के रूप में नियुक्ति दी जाए। जो कर्मचारी सालों से अस्थायी कर्मचारी के रूप में कार्य कर रहे हैं उन्हें ही मस्टररोल में लिया जाए।

सफाई कर्मचारी यूनियन के निगम अध्यक्ष ओम प्रकाश गोयर ने बताया कि प्रदेश स्तर पर सफाई कर्मचारी भर्ती में वाल्मीकि समाज सात दिनों से हडताल पर है। इसी के समर्थन में अजमेर नगर निगम कार्यालय परिसर में सोमवार सुबह 10 बजे सफाई कर्मचारियों की बैठक हुई। बैठक में अपनी मांगों को दोहराते हुए सभी कर्मचारी सामूहिक अवकाश पर चले गए। सफाई कर्मियों का कहना है कि वह निरंतर हड़ताल पर रहेंगे।