14 मार्च 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Ajmer News: ब्रांडेड के नाम पर खपा रहे थे लोकल सामान: बड़ी मात्रा में नकली पैकेट, मशीनें व कच्चा माल जब्त

Ajmer News: पुलिस ने ब्रांडेड उत्पाद के नाम से नकली माल बनाकर बेचने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है।

less than 1 minute read
Google source verification
हरिभाऊ उपाध्याय नगर की ओर से पकड़ी गई अवैध फैक्ट्री में पैकिंग की मशीन।

हरिभाऊ उपाध्याय नगर की ओर से पकड़ी गई अवैध फैक्ट्री में पैकिंग की मशीन।

Ajmer News: हरिभाऊ उपाध्याय नगर थाना पुलिस ने संगठित अपराध के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए ब्रांडेड उत्पाद के नाम से नकली माल बनाकर बेचने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने प्रसिद्ध कम्पनियों के फर्जी लोगो व ट्रेडमार्क के साथ बड़ी मात्रा में पैकिंग सामग्री जब्त की है। दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

वृत्ताधिकारी उत्तर शिवम जोशी ने बताया कि शिकायत पर हरिभाऊ उपाध्याय नगर थानाधिकारी महावीर शर्मा के नेतृत्व में गठित टीम ने मकान पर दबिश दी। पुलिस ने पुष्कर रोड, हरिभाऊ उपाध्याय नगर विस्तार निवासी दीपक थारवानी(42) व अजयनगर, सतगुरू कॉलोनी निवासी दिलीप कुमार बुधवानी उर्फ रवि(35) को गिरफ्तार किया। दीपक को रिमांड पर लिया है जबकि दिलीप को जेल भेज दिया।

असली के नाम से बेच रहे थे नकली


सीओ जोशी ने बताया कि कार्रवाई में सर्फ पाउडर, नमक, टॉयलेट क्लीनर, चाय, साबुन आदि की ब्रांडेड कम्पनियों के नाम से पैक किए गए नकली सामान सहित पैकेट, लेबलिंग पाउच, खाली रैपर, खुली चाय व पैकिंग मशीनें, इलेक्ट्रॉनिक तराजू जब्त किए।

मामले में एचयूएल, टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट्स लिमिटेड रेकिट बेंकिसेर व पिडिलाइट इंडस्ट्रीज के प्रतिनिधियों की शिकायत पर आधार पर की गई। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि आरोपी ब्रांड नाम व ट्रेडमार्क का दुरुपयोग कर नकली उत्पाद तैयार कर बाजार में असली बताकर बेच रहे थे।

जब्त किए गए उत्पाद की एफएसएल जांच करवाकर मिलावट की जांच करवाई जाएगी। पुलिस की प्रारंभिक पड़ताल में सामने आया कि आरोपी खुले बाजार से निम्न गुणवत्ता का माल खरीदकर ब्रांडेड कम्पनी की पैकिंग करके बेचकर मुनाफा कमा रहे थे।