28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अजमेर
बोले देसाई – ‘बंटोगे तो कटोगे भाजपा का मुद्दा, कांग्रेस ने उठाई जनता की आवाज’
Play video

बोले देसाई – ‘बंटोगे तो कटोगे भाजपा का मुद्दा, कांग्रेस ने उठाई जनता की आवाज’

गृहमंत्री की टिपण्णी पर सेवादल के राष्ट्रीय अध्यक्ष बोले यह एक सोची-समझी रणनीति
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अजमेर

•

image

Tarun Kashyap

•

Updated: 24 Dec 2024, 9:53 PM IST

अजमेर. सेवादल के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालजी भाई देसाई ने कहा कि सिर्फ सत्ता में रहना भाजपा का एकमात्र मकसद है। बंटोगो तो कटोगे, श्मशान-कब्रिस्तान और नफरती मुद्दे उठाकर चुनाव जीतना चाहते हैं। कांग्रेस हमेशा गरीब, किसान, मजदूर, महिलाओं, युवाओं के मुद्दे उठाती रही है और आगे भी करती रहेगी। यह बात उन्होंने मंगलवार को सर्किट हाउस में पत्रकारों से बातचीत में कही।देसाई ने कहा कि भाजपा चुनावों में नफरती विचारों- नारों को हवा देकर चुनाव जीतती है। कांग्रेस ने 1885 से देश की आजादी और उसके बाद से अब तक तक सिर्फ जनता के मुद्दे उठाए हैं। गृहमंत्री ने डॉ.अम्बेडकर के खिलाफ अनर्गल टिप्पणी की तो प्रधानमंत्री बचाने आ गए। यह स्लिप ऑफ टंग नहीं, एक सोची-समझी रणनीति के तहत किया गया है।

क्या मणिपुर हमारा हिस्सा नहीं…

कांग्रेस के पास मुद्दे नहीं होने के सवाल पर उन्होंने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने मणिपुर में हिंसा, यूपी में दुष्कर्म पीडि़ता को रातों-रात जलाना, मॉब लिंचिंग, दलितों की हत्या के मुद्दे उठाए..क्या यह गलत है। कांग्रेस में तो बांग्लादेश बनाने का साहस है। केंद्र सरकार वहां हिंदुओं-अल्पसंख्यकों पर जारी हिंसा नहीं रुकवा सकती है।

जनता का जवाब है 240

देसाई ने कहा कि मजदूर-किसानों की आवाज दबाना, हिंसा, नफरती बयानबाजी, अली-बली जैसे नारे जनता को पसंद नहीं आए। जनता ने 240 का स्कोर देकर 400 पार के नारे की हवा निकाल दी। कांग्रेस ने सत्ता को कभी सर्वोपरी नहीं समझा। भाजपा आसान पिच पर बैटिंग कर रही है, हम कठिन पिच पर खेल रहे हैं।

वहां कैसे बैठाया बाहेती को…

सर्किट हाउस में पूर्व विधायक डॉ. श्रीगोपाल बाहेती को कांग्रेस नेताओं के साथ बैठा देख कांग्रेस नेता इंसाफ अली भड़क गए। उन्होंने कहा कि चुनाव में हमारे खिलाफ खड़े होने वालों को वहां क्यों बैठाया। जब डेयरी अध्यक्ष रामचंद्र चौधरी ने समझाया तो इंसाफ ने कहा..आप वकील मत बनो। गर्मागर्मी होते देख पूर्व अध्यक्ष विजय जैन ने बाहेती को दूसरी तरफ बैठाया।