28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अजमेर
पशुओं की आवक से परवान पर पुष्कर मेला
Play video

पशुओं की आवक से परवान पर पुष्कर मेला

पशुओं की रवानगी 10 नवम्बर से
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अजमेर

•

image

Tarun Kashyap

•

Updated: 9 Nov 2024, 1:58 AM IST

 अजमेर। पुष्कर पशु मेला मैदान से पशुओं की रवानगी 10 नवम्बर से शुरु हो जाएगी। दीपावली बाद से धोरों में डटे पशुओं को अधिकृत रूप से पशु पालक साथ ले जा सकेंगे। इसी के साथ ही पिछले दस दिनों से पशुओं की आवक से परवान चढ़े पुष्कर के धोरों की रंगत फीकी पड़नी शुरू हो जाएगा। वहीं दूसरी ओर पशुपालन विभाग के रिकार्ड के अनुसार शुक्रवार तक कुल 5181 पशु आए है। इसी तरह से राजस्थान के अन्दर से 303 ऊंट वंश तथा 765 अश्व वंश आए। अब तक मेला मैदान में 1831 ऊंट वंश तथा 3328 अश्व वंश के पशु आ चुके हैं। अब तक कुल 5181 पशु आ चुके है। मैदान में अश्वों का मेला नजर आने लगा है। वहीं पशुओं की खरीदारी भी की जा रही है।

रिकार्ड पर व्यापार आज से

पशुपालक अपने स्तर पर पशुओं की खरीद फरोख्त कर रहे है वहीं पशुपालन विभाग की ओर से झंडाराेहण के बाद पशु व्यापार की सफेद चिठ्ठी काटनी शुरू कर दी जाएगी। इससे व्यापार रिकार्ड पर आ जाएगा।