8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अजमेर
बजट नहीं मिलने से जन औषधि केंद्र में दवाएं कम
Play video

बजट नहीं मिलने से जन औषधि केंद्र में दवाएं कम

मरीज बढ़ने के बावजूद दवाओं की कमी, जेएलएन अस्पताल में पिले कुछ दिनों से चक्कर काटने को मजबूर
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अजमेर

•

image

Chandra Prakash Joshi

•

Updated: 14 Feb 2024, 11:04 PM IST

अजमेर. प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि केन्द्र में बजट के अभाव में दवाओं का टोटा बना हुआ है। पिछले करीब एक पखवाड़े से जैनरिक दवाओं के लिए जन औषधि केन्द्र से मरीज भी बैरंग लौट रहे हैं।

जवाहर लाल नेहरू अस्पताल परिसर में संचालित प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि केन्द्र में पिछले कई दिनों से दवाओं की आपूर्ति नहीं हो रही हैं। संबंधित एजेन्सी की ओर से बजट जारा नहीं होने का हवाला देकर दवाइयों की सप्लाई नहीं की गई ऐसे में मरीजों को संबंधित दवा नहीं मिलने से बैरंग लौटना पड़ रहा था। अस्पताल में लेखा शाखा की ओर से बजट स्वीकृति एवं कुछ कमियों की पूर्ति नहीं होने के चलते गतिरोध बना हुआ था। फार्मासिस्ट के अनुसार सोमवार को दवाइयों का कुछ स्टॉक मिला है।

200 से 250 मरीज लेते हैं दवा

अस्पताल के आउटडोर में चिकित्सकों की परामर्श के बाद मरीज प्रधानमंत्री जन औषधि केन्द्र से दवाइयां लेते हैं। बीते तीन महीनों में मरीजों की संख्या बढ़कर 200 से 250 तक पहुंच गई है।

सस्ती भी है दवाइयां

मरीज एवं फार्मासिस्ट के अनुसार प्रधानमंत्री जन औषधि केन्द्र पर मिलने वाली दवाइयां सस्ती होने के साथ उनकी गुणवत्ता भी अच्छी है।.

सिरप नहीं मिलने से बैरंग लौटे मरीज

जेएलएन अस्पताल में खांसी की सिरप के लिए एक बुजुर्ग अपने पोते को लेकर सभी दवा काउंटर पर चक्कर काट कर परेशान हो गए। खांसी से निजात पाने के लिए चिकित्सक सिरप लिखी लेकिन नहीं मिली। जैनरिक दवा के लिए प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि केन्द्र में भी सिरप नहीं मिल पाई।