30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अजमेर
Governor Visit: नरवर में सिलाई मशीन और ट्राइसाइकिल बांटेंगे राज्यपाल
Play video

Governor Visit: नरवर में सिलाई मशीन और ट्राइसाइकिल बांटेंगे राज्यपाल

कार्यक्रम गांव के सरकारी स्कूल में होगा। यह उपकरण विश्वविद्यालय मुहैया कराएगा।
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अजमेर

•

image

raktim tiwari

•

Updated: 20 Nov 2019, 2:10 PM IST

रक्तिम तिवारी/अजमेर. राज्यपाल एवं कुलाधिपति कलराज मिश्र (kalraj mishra) नरवर गांव में सिलाई मशीन (sewing machine) और ट्राइसाइकिल (tricycle) बांटेंगे। यह उपकरण महर्षि दयानंद सरस्वती विश्वविद्यालय (mdsu ajmer) मुहैया कराएगा।

Read More: खाद्य सुरक्षा अधिकारी परीक्षा के प्रवेश पत्र अपलोड, 25 नवम्बर को होगी परीक्षा

कुलपति प्रो. आर. पी. सिंह ने बताया कि विश्वविद्यालय ने नरवर (narvar village )गांव को गोद लिया है। राज्यपाल कलराज मिश्र 3 दिसंबर को दीक्षांत समारोह (convocation ceremony) के लिए अजमेर आएंगे। वे नरवर गांव का दौरा भी करेंगे। इस दौरान राज्यपाल बीपीएल परिवारों (bpl families) की चिन्हित महिलाओं को सिलाई मशीन और दिव्यांगजन को ट्राइसाइकिल का वितरण करेंगे। कार्यक्रम गांव के सरकारी स्कूल (govt school) में होगा। यह उपकरण विश्वविद्यालय मुहैया कराएगा।

Read More: Senior Teacher Counseling : ऐसा हुआ असर कि काउंसलिंग में आए अभ्यर्थियों के बैठने के लिए लगा दिए टेंट

विवि देगा कचरा संग्रहण के लिए ऑटो
कुलपति ने बताया कि स्वच्छता अभियान (swachata abhiyan ) के तहत नरवर गांव में कचरा एकत्रित करने के लिए विश्वविद्यालय ऑटो (auto) भी प्रदान करेगा। इसमें ईंधन और संचालन व्यवस्था संबंधित ग्राम पंचायत करेगी। ऑटो के जरिए गांव गीला (wet) और सूखा (dry) कचरा (garbage) एकत्रित कर उचित स्थान पर निस्तारण किया जाएगा।

Read More: Crime: घर के बाहर बैठी महिला की सोने की नथ तोड़ ले भागे बाइक सवार

पढ़ें यह खबर भी……

जल्द दें उत्तरकुंजी पर आपत्ति
अजमेर. जनसंपर्क अधिकारी (सूचना एवं जनसंपर्क विभाग) संवीक्षा परीक्षा-2019 की उत्तर कुंजी पर ऑनलाइन आपत्ति देना जारी है। अभ्यर्थी बुधवार तक उत्तरकुंजी (answer key )पर ऑनलाइन आपत्ति (online grievance) दे सकेंगे। राजस्थान लोक सेवा आयोग (rpsc ajmer) ने बीती 22 अक्टूबर को जनसंपर्क अधिकारी संवीक्षा परीक्षा (PRO exam) कराई थी। आपत्तियां आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध मॉडल पेपर के क्रमानुसार ही दी जा सकेंगी। प्रत्येक प्रश्न के लिए 100 रुपए आपत्ति शुल्क (सेवा शुल्क अतिरिक्त) निर्धारित किया गया है।

Read More: Good News: किशनगढ़ एयरपोर्ट से अब रात को भी विमान भरेंगे उड़ान