30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

खाद्य सुरक्षा अधिकारी परीक्षा के प्रवेश पत्र अपलोड, 25 नवम्बर को होगी परीक्षा

राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने खाद्य सुरक्षा अधिकारी (चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवा विभाग) संवीक्षा परीक्षा (टीएसपी और नॉन टीएसपी)-2019 के तहत अभ्यर्थियों के प्रवेश पत्र अपलोड कर दिए हैं।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अजमेर

•

image

kamlesh sharma

•

Updated: 19 Nov 2019, 6:30 PM IST

खाद्य सुरक्षा अधिकारी परीक्षा के प्रवेश पत्र अपलोड, 25 नवम्बर को होगी परीक्षा

अजमेर। राजस्थान लोक सेवा आयोग ने खाद्य सुरक्षा अधिकारी (चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवा विभाग) संवीक्षा परीक्षा (टीएसपी और नॉन टीएसपी)-2019 के तहत अभ्यर्थियों के प्रवेश पत्र अपलोड कर दिए हैं। सचिव रेणु जयपाल ने बताया कि परीक्षा 25 नवम्बर सुबह 9 से 12 बजे तक होगी। परीक्षा अजमेर जिला मुख्यालय पर होगी।

आयोग ने अभ्यर्थियों के प्रवेश पत्र अपलोड कर दिए हैं। अभ्यर्थी आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध एडमिट कार्ड लिंक पर आवेदन पत्र क्रमांक और जन्म तिथि से प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकेंगे। इसके अलावा सिटिजन एप में उपलब्ध रिक्रूटमेंट पोर्टल से भी प्रवेश पत्र डाउनलोड किए जा सकेंगे।

अभ्यर्थियों को परीक्षा केन्द्र पर एक फोटो एवं मूल फोटो पहचान-पत्र के साथ एक घंटा पूर्व उपस्थिति देनी होगी। इनके अभाव में उन्हें केंद्रों पर प्रवेश नहीं दिया जाएगा।

आयोग ने जारी किए सिलेबस
आयोग ने भाषा एवं पुस्तकालय विभाग में पुस्तकालयाध्यक्ष द्वितीय श्रेणी तथा पशुपालन विभाग में पशु चिकित्सा अधिकारी संवीक्षा परीक्षा-2019 के सिलेबस जारी कर दिए हैं। अभ्यर्थी आयोग की वेबसाइट पर इनका अवलोकन कर सकते हैं। मालूम हो कि पुस्तकालयाध्यक्ष द्वितीय श्रेणी के 12 पद और पशुपालन विभाग में पशु चिकित्सा अधिकारी के 900 पदों पर भर्ती होनी है।