30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Crime: घर के बाहर बैठी महिला की सोने की नथ तोड़ ले भागे बाइक सवार

सराधना में तीन बदमाश एक महिला की सोने की नथ तोडक़र बाइक से फरार हो गए। घटना के बाद ग्रामीणों ने बदमाशों का पीछा किया। लेकिन उनका सुराग नहीं लग पाया।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अजमेर

•

image

Preeti Bhatt

•

Updated: 19 Nov 2019, 2:38 PM IST

घर के बाहर बैठी महिला की सोने की नथ तोड़ ले भागे बाइक सवार

घर के बाहर बैठी महिला की सोने की नथ तोड़ ले भागे बाइक सवार

मांगलियावास. सराधना में तीन बदमाश एक महिला की सोने की नथ तोडक़र बाइक से फरार हो गए(crime news in ajmer )। घटना के बाद ग्रामीणों ने बदमाशों का पीछा किया। लेकिन उनका सुराग नहीं लग पाया। घटना को लेकर स्थानीय ग्रामीणों में रोष व्याप्त है।

Read More: Good News: किशनगढ़ एयरपोर्ट से अब रात को भी विमान भरेंगे उड़ान
सराधना के चांगलों की हताई के पास महिला गेंदी देवी अपने घर के बाहर बैठी हुई थी। इसी दौरान करीब 2 बजे एक बाइक पर सवार होकर जने वहां पहुंचे और उन्होंने गेंदी देवी के पहनी हुई सोने की नथ को झपट्टा मारकर तोड़ ले भागे। इस पर पीडि़ता ने शोर मचाया। मौके पर जमा ग्रामीणों ने आरोपियों की तलाश की। लेकिन उनका पता नहीं चला। घटना को लेकर फिलहाल किसी पक्ष ने मांगलियावास पुलिस में घटना का मामला दर्ज नहीं कराया है।

Read More: जीत के जश्न : चुनाव परिणाम आते ही झूम उठे समर्थक


शांतिभंग में चार गिरफ्तार

मांगलियावास. लीडी में एक परिवार में घरेलू विवाद को लेकर लड़ाई झगड़ा करने पर पुलिस ने 4 जनों को शांतिभंग में गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। जहां से उन्हें जमानत मुचलके पर रिहा कर दिया। पुलिस के अनुसार लीडी निवासी प्रथम पक्ष मांगीलाल पुत्र हरदेव, शेरू पुत्र रामेश्वर व उसका भाई जय सिंह तथा द्वितीय पक्ष के रेखराज पुत्र पूनमचंद घरेलू विवाद को लेकर लड़ाई झगड़ा कर रहे थे। जहां पुलिस ने चारों को शांतिभंग में गिरफ्तार कर लिया।

Read More: Ayodhya case : सोशल मीडिया पर अनर्गल टिप्पणी करना पड़ा भारी -युवक गिरफ्तार