17 अप्रैल 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अजमेर
जल झूलनी ग्यारस पर निकाली रेवाड़ियां
Play video

जल झूलनी ग्यारस पर निकाली रेवाड़ियां

भगवान को कराया जलविहारअजमेर. जल झूलनी ग्यारस पर सर्व समाज की रेवड़ियां निकाली गई। इसमें वैष्णव समाज रैगर समाज ब्राह्मण समाज वाल्मीकि समाज इत्यादि समाजो कि रेवाड़ियां प्रमुख मार्गों से होते हुए लव कुश गार्डन पहुंचे। नेता प्रतिपक्ष नगर निगम डॉक्टर द्रोपदी कोली ने रेवाड़ियों की पालकी की आरती की। कार्यक्रम में कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष चंदन […]

Google source verification

अजमेर

image

Dilip Sharma

Sep 14, 2024

भगवान को कराया जलविहारअजमेर. जल झूलनी ग्यारस पर सर्व समाज की रेवड़ियां निकाली गई। इसमें वैष्णव समाज रैगर समाज ब्राह्मण समाज वाल्मीकि समाज इत्यादि समाजो कि रेवाड़ियां प्रमुख मार्गों से होते हुए लव कुश गार्डन पहुंचे। नेता प्रतिपक्ष नगर निगम डॉक्टर द्रोपदी कोली ने रेवाड़ियों की पालकी की आरती की। कार्यक्रम में कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष चंदन सिंह व लक्ष्मी धोलखेड़िया, पार्षद लक्ष्मी बुंदेल, धीरज बुंदेल, मुकेश पवार व शमशुदीन ने आरती में भाग लिया।

———————————————–शास्त्री नगर में रेवाड़ी निकाली

शास्त्री नगर में रेवाड़ी निकालीअजमेर.शास्त्री नगर में स्थिति सिद्धेश्वर महादेव मंदिर से जलझूलनी एकादशी पर ठाकुरजी की रेवाड़ी ढोल ढमाके गाजे बाजे के साथ निकाली। मन्दिर समिति के प्रवक्ता डॉ. एस. डी. मिश्रा ने बताया कि रेवाड़ी मदिर परिसर से विभिन्न क्षेत्रों में भ्रमण करते हुए सामुदायिक भवन पार्क नंबर दो में शाम छह बजे पहुंची। यहां जल विहार कराने के बाद रेवाड़ी पुन मंदिर पहुंची।

डॉ . एस . डी . मिश्रा ने बताया की ठाकुरजी मंदिर समिति एवं यूथ क्लब तथा कल्ब महिला मण्डल के पदाधिकारियों ने रेवाड़ी में विहार कराया। शिव कुमार पुजारी ने शृंगार किया। कार्यक्रम का संयोजन राजेश दाधीच, अजय गोयल, संजय मंगल, सतीश गोयल, संजीव चतुर्वेदी , मुकेश विजवर्गीय, आशीष भटनागर,दिनेश सोनी व महेश अग्रवाल ने किया।