21 जनवरी 2026,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अजमेर

देखें video : यहां प्रसाद मानकर खाते हैं सोटों की मार

पाररम्परिक ढंग से मनाई गई नृसिंह जयंती

Google source verification


अजमेर. शहर में गुरुवार को नृसिंह जयंती मनाई गई। भक्त प्रहलाद की रक्षा के लिए प्रकट होने वाले भगवान विष्णु के नृसिंह अवतार का रूप देखने लोगों की भीड़ उमड़ी। नया बाजार में पारम्परिक मेले में लाल्या-काल्या ने भक्तों पर सोटों का प्रसाद बरसाया। श्रद्धालुओं ने नृसिंह भगवान की पूजा-अर्चना कर जयकारे लगाए।

होलीदड़ा स्थित प्राचीन नृसिंह मंदिर से गाजे-बाजे और ढोल-ढमाकों के साथ मेला शुरू हुआ। लाल वस्त्र पहने लाल्या और काले वस्त्र पहने काल्या ने एक-दूसरे पर जमकर सोटे बरसाए। हिरण्यकश्यप की बहन होलिका नकटी का रूप धारण कर साथ चली। लोगों ने नकटी को चिढ़ाया तो वो उनके पीछे दौड़ती रही।मेले में लाल्या और काल्या को लोगों ने चिढ़ाया तो वे सोटे लेकर उनके पीछे भागे। कड़क्का चौक, नया बाजार, आगार गेट तक लाल्या और काल्या ने जमकर सोटे बरसाए। नौजवानों ने दोनों को मुश्किल से काबू किया। मेला देखने के लिए घरों की छतों और बाजार में महिलाओं, बुजुर्गों, बच्चों, युवाओं की भीड़ रही।

किए नृसिंह भगवान के दर्शन

भगवान नृसिंह दहाड़ते हुए खम्भ फाड़कर निकले। लोगों ने भगवान विष्णु के नृसिंह अवतार के दर्शन किए। नृसिंह भगवान के भक्त प्रहलाद की रक्षा, हिरण्यकश्यप का वध और भक्ति की जीत पर लोगों ने जयकारे लगाए।प्रसाद वितरण

मेले में श्रद्धालुओं को ठंडाई, लड्डू, पेड़े, मावे का प्रसाद वितरित किया गया। होलीदड़ा स्थित नृसिंह मंदिर में नृसिंह अवतार और भक्त प्रहलाद की कथा का वाचन हुआ। मोगरे, गैंदे के फूल, इत्र और अन्य सामग्री से भगवान नृसिंह का विशेष शृंगार किया गया।