31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अजमेर
Protest Against CAA:  सीएए- एनआरसी के विरोध में अजमेर दरगाह बाजार से मुस्लिम समुदाय ने निकाला मौन जुलूस
Play video

Protest Against CAA: सीएए- एनआरसी के विरोध में अजमेर दरगाह बाजार से मुस्लिम समुदाय ने निकाला मौन जुलूस

सीएए-एनआरसी के विरोध में निकला मौन जुलूस अंदरकोट से कलक्ट्रेट तक निकला जुलूस, सौंपा ज्ञापनअजमेर. केंद्र सरकार के नागरिकता संशोधन अधिनियम और एनआरसी के विरोध में शुक्रवार से अंदरकोट से संविधान बचाओ जुलूस निकाला गया। लोग बांह पर काली पट्टी बांधकर और हाथों में तिरंगा लेकर साथ चले। READ MORE: Protest against CAA: सीएए-एनआरसी के विरोध में निकला मौन जुलूस READ MORE:Surya grahan: सूर्य ग्रहण के बाद पुष्कर में स्नान कर पुण्य कमाया श्रद्धालुओं ने आप भी देखिए वीडियो
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अजमेर

•

image

Jai Makhija

•

Updated: 27 Dec 2019, 8:23 PM IST

सीएए-एनआरसी के विरोध में निकला मौन जुलूस

अंदरकोट से कलक्ट्रेट तक निकला जुलूस, सौंपा ज्ञापन
अजमेर. केंद्र सरकार के नागरिकता संशोधन अधिनियम और एनआरसी के विरोध में शुक्रवार से अंदरकोट से संविधान बचाओ जुलूस निकाला गया। लोग बांह पर काली पट्टी बांधकर और हाथों में तिरंगा लेकर साथ चले। अधिनियम के विरोध स्वरूप लोगों ने मौन रखा। बाद में कलक्ट्रेट पर राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा।

नागरिकता संशोधन अधिनियम और एनआरसी के विरोध में अंदरकोट से संविधान बचाओ जुलूस निकाला गया। शहर काजी तौसीफ अहमद सिद्दीकी की अगुवाई में सीएए और एनआरसी संघर्ष समिति के पदाधिकारी और आम लोग इसमें शामिल हुए। जुलूस अंदरकोट, दरगाह के निजाम गेट, दरगाह बाजार, धानमंडी, देहली गेट, गंज होता हुआ डॉ. अम्बेडकर सर्किल और कलक्ट्रेट पहुंचा। इस दौरान लोग मौन रहकर बांहों पर काली पट्टी बांधकर और हाथों में तिरंगा लेकर चले।
नारेबाजी और प्रदर्शन

अंदरकोट में जुलूस रवाना होते वक्त मुस्लिम समुदाय ने नागरिकता संशोधन अधिनियम और एनआरसी के खिलाफ नारेबाजी और प्रदर्शन किया। विरोध स्वरूप संविधान की प्रतिकात्मक प्रति भी जलाई गई।

देश में अस्थिरता का माहौल

राष्ट्रपति के नाम दिए ज्ञापन में शहर काजी तौसीफ अहमद सिद्दीकी ने बताया कि सीएए और एनआरसी देश को धार्मिक आधार पर तोडऩे वाला है। पूरे देश में अस्थिरता का माहौल है। सर्वपंथ समभाव को बनाए रखने के लिए सरकार को ऐसे काले कानून को वापस लेना चाहिए।