26 मई 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अजमेर
ऑटो टीपर कर्मियों का भी सफाईकर्मियों की हड़ताल को समर्थन
Play video

ऑटो टीपर कर्मियों का भी सफाईकर्मियों की हड़ताल को समर्थन

शहर में कई जगह लगे कचरे के ढेर अजमेर. पिछले सात दिन से चल रही सफाई कर्मियों की प्रदेश व्यापी हड़ताल के समर्थन में अजमेर शहर के सफाईकर्मी भी काम पर नहीं लौटे। शहर में कचरे के ढेर सभी मार्गों पर नजर आने लगे हैं। डोर टू डोर कचरा संग्रहण में लगे ठेकेदार के कर्मचारियों ने […]

Google source verification

अजमेर

image

Dilip Sharma

Aug 04, 2024

शहर में कई जगह लगे कचरे के ढेर

अजमेर. पिछले सात दिन से चल रही सफाई कर्मियों की प्रदेश व्यापी हड़ताल के समर्थन में अजमेर शहर के सफाईकर्मी भी काम पर नहीं लौटे। शहर में कचरे के ढेर सभी मार्गों पर नजर आने लगे हैं। डोर टू डोर कचरा संग्रहण में लगे ठेकेदार के कर्मचारियों ने भी हडताली कर्मचारियों के समर्थन में कचरा संग्रहण नहीं किया। 

फूलों से किया अभिनंदन

सफाई मजदूर कांग्रेस निगम इकाई अध्यक्ष ओम प्रकाश गोयर ने बताया कि ऑटो टीपर के ड्राइवर और हेल्पर ने रैली निकाली व गाडि़यां नहीं चलाई। धरना स्थल पर ऐसे कार्मिकों का फूलों से अभिनंदन किया।प्रशासन अपना कार्य करेगोयर ने कहा कि प्रशासन अपना काम कर रहा है। वाल्मीकि समाज शांतिपूर्ण आंदोलन कर रहा है। प्रदेश स्तर पर हड़ताल का आह्वान हुआ था। प्रदेश स्तर पर ही हड़ताल समाप्त होगी। हड़ताली कर्मचारियों ने प्रमुख मार्गों से रैली निकाल कर निगम परिसर में बैठक कर रणनीति तय की।