14 मार्च 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अजमेर

No video available

महावीर सर्कल से तीन केबिन हटाईं

महावीर सर्कल (गंज चौराहा) पर नगर निगम के दस्ते ने मंगलवार को कार्रवाई करते हुए झाडू, जूस व चाय की केबिनों को हटा दिया। केबिन संचालकों को पूर्व में कई बार नोटिस देकर दस्तावेज मांगे गए थे। केबिन संचालकों ने बताया कि पिछले 30 सालों से काबिज होने के निगम में किराया जमा कराने संबंधी […]

Google source verification

अजमेर

image

Dilip Sharma

Sep 03, 2024

महावीर सर्कल (गंज चौराहा) पर नगर निगम के दस्ते ने मंगलवार को कार्रवाई करते हुए झाडू, जूस व चाय की केबिनों को हटा दिया। केबिन संचालकों को पूर्व में कई बार नोटिस देकर दस्तावेज मांगे गए थे। केबिन संचालकों ने बताया कि पिछले 30 सालों से काबिज होने के निगम में किराया जमा कराने संबंधी दस्तावेज रसीदें व कानूनी कार्रवाई के कागज निगम प्रशासन को दिए थे। निगम ने दस्तावेजों की जांच के बाद केबिन संचालकों के कब्जे को वैध नहीं माना। मंगलवार को अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई।