No video available
विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष व पर्यटन निगम के पूर्व अध्यक्ष भी हुए शामिलअजमेर. शहर की ज्वलंत समस्याओं को लेकर नगर निगम के कांग्रेस पार्षदों ने सोमवार को निगम परिसर में धरना दिया। धरने को विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली व आरटीडीसी के पूर्व अध्यक्ष धर्मेन्द्र राठौड, शहर कांग्रेस अध्यक्ष विजय जैन ने भी संबोधित किया। प्रतिनिधित्व मंडल ने निगम आयुक्त को समस्याओं का ज्ञापन सौंपा।
निगम की नेता प्रतिपक्ष डॉ. द्रोपदी कोली ने बताया कि कांग्रेस पार्षदों व स्थानीय नेताओं द्वारा वार्डों की समस्याओं से निगम प्रशासन को पूर्व में अवगत कराने के बावजूद कोई सुनवाई नहीं हुई। जिसके विरोधस्वरूप सोमवार को निगम परिसर में धरना प्रदर्शन किया।जनहित योजनाओं को किया बंद
धरने को संबोधित करते हुए राठौड़ ने कहा कि राज्य सरकार पिछली सरकार की जनहित योजनाओं को बंद करने में लगी हुई है। जिसका असर आमजन पर पड़ रहा है। द्रोपदी कोली ने सीवरेज की हालत बदतर बताई। निगम एडीए से कच्ची बस्ती की फाइलें नहीं ले रहा। विकास कार्य नहीं हो रहे। प्रदेश सचिव कैलाश झालीवाल आदि ने भी संबोधित किया।