14 मार्च 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अजमेर

No video available

सिनेमा रोड-शिवाजी पार्क से अतिक्रमण हटाने पर हंगामा, फल-सब्जी विक्रेताओं ने की नारेबाजी

दुकानदारों ने खुद ही सड़क पर बिखेरे सब्जी-फल, ठेले पलटेनिगम कार्मिकों पर अभद्रता का आरोप लगा नारेबाजी अजमेर. नगर निगम द्वारा शहर को स्वच्छ बनाने व अतिक्रमण मुक्त करने की मुहिम को बुधवार को उस वक्त झटका लगा जब शिवाजी पार्क, सिनेमा रोड पर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के दौरान फल विक्रेता आक्रोशित हो गए। […]

Google source verification

अजमेर

image

Dilip Sharma

Feb 12, 2025

दुकानदारों ने खुद ही सड़क पर बिखेरे सब्जी-फल,

ठेले पलटेनिगम कार्मिकों पर अभद्रता का आरोप लगा नारेबाजी

अजमेर. नगर निगम द्वारा शहर को स्वच्छ बनाने व अतिक्रमण मुक्त करने की मुहिम को बुधवार को उस वक्त झटका लगा जब शिवाजी पार्क, सिनेमा रोड पर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के दौरान फल विक्रेता आक्रोशित हो गए। उन्होंने सड़क पर सब्जी व फल बिखेर दिए। ठेला व थड़ी संचालक सब्जी विक्रेताओं ने निगम कार्मिकों पर अभद्रता करने व उनके माल को सड़क पर फेंककर ठेले जब्त करने के विरोध में नारेबाजी शुरू कर दी। मामला बढ़ता देख निगम की टीम चार ठेले जब्त कर उल्टे पांव लौट गई।