अजमेर के कायड़ मंच से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी(PM Modi) ने देशव्यापी एचपीवी (HPV) टीकाकरण कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस महत्वाकांक्षी अभियान के तहत हर साल देशभर की लगभग 1.15 करोड़ 14 वर्षीय लड़कियों को निशुल्क टीका लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। यह पहल महिलाओं को सर्वाइकल कैंसर जैसी गंभीर और जानलेवा बीमारी से बचाने (Prevent Cervical Cancer) की दिशा में अब तक का सबसे बड़ा राष्ट्रीय स्वास्थ्य अभियान माना जा रहा है।