28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अजमेर
रीजनल कॉलेज चौपाटी से हटाए केबिन व ठेले
Play video

रीजनल कॉलेज चौपाटी से हटाए केबिन व ठेले

अजमेर

•

image

Dilip Sharma

•

Updated: 23 Jun 2025, 11:26 PM IST

बंद पड़े ठेले व केबिनें जब्त, जंजीर से बांध रखे थे।

अजमेर. नगर निगम की ओर से फुटपाथ पर अवैध कब्जे व ठेले थडि़यां हटाने का अभियान सोमवार को भी जारी रहा। निगम की टीम ने वैशाली नगर क्षेत्र से रीजनल कॉलेज चौपाटी तक के क्षेत्र में अवैध रूप से जमे ठेले व केबिनें हटायीं। इस दौरान थड़ी व ठेला संचालकों ने खासा विरोध जताया। इन लोगों का कहना था कि वह विधिवत रूप से यहां वर्षों से अपनी आजीविका चला रहे हैं। उनके परिवार का लालन पालन कर रहे हैं।इसके बावजूद उन्हें हटाया जा रहा है। निगम की टीम ने सोमवार सुबह 11.30 बजे बाद कार्रवाई शुरू की। यहां कई ठेले व केबिनें ऐसी पाई गईं जो पेड़ के तनों व या खंबों से चेनों के जरिए बांधे हुए थे। ठेले की आड़ में जमीन पर कब्जा करने की नीयत से ठेेले खड़े कर देते हैं।