20 जनवरी 2026,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अजमेर

भटकते रहे लोग, दोपहर बाद मिली रहत

अनिश्चितकालीन हड़ताल राज्य सरकार से वार्ता के बाद दस दिन के लिए स्थगित

Google source verification

अजमेर.पेट्रोल पम्प संचालकों की शुक्रवार से घोषित अनिश्चितकालीन हड़ताल राज्य सरकार से वार्ता के बाद दस दिन के लिए स्थगित कर दी गई। हालांकि इससे पूर्व नौ घंटे हड़ताल का असर रहा। इस दौरान ईंधन के लिए वाहन चालकों को भटकना पड़ा। आदर्शनगर नगर स्थित कोको पम्प पर सुबह ईंधन लेने वालों की लम्बी कतार लगी। आदर्शनगर थाना पुलिस ने सुरक्षा इन्तजाम कर रखे थे। दोपहर बाद हड़ताल स्थगित होने पर आमजन ने राहत की सांस ली।

प्रदेश में पेट्रोल-डीजल पर वेट कम करने को लेकर राजस्थान पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन के बैनर तले 2 दिन की सांकेतिक हड़ताल के बाद शुक्रवार सुबह पम्प संचालक अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए। सुबह 6 बजे बाद पेट्रोल-डीजल की बिक्री बंद कर दी गई। सुबह से वाहन चालक चक्कर लगाते रहे। वहीं आदर्शनगर स्थित इंडियन ऑयल कम्पनी संचालित कोको पम्प व एक अन्य प्राइवेट पम्प से पेट्रोल-डीजल की बिक्री से लोगों को राहत मिली। हालांकि दोनों पम्प पर बड़ी संख्या में वाहन चालक पहुंच गए। सड़क पर वाहनों की कतारें लग गई। आदर्श नगर थाना पुलिस ने सुरक्षा के इंतजाम किए।

दस दिन के लिए स्थगित, कमेटी पर सहमति

खाद्यमंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास की मध्यस्थता में राज्य सरकार से हुई वार्ता के बाद बेमियादी हड़ताल स्थगित कर उच्च स्तरीय कमेटी गठित करने पर सहमति के साथ ही हनुमानगढ़ व श्रीगंगानगर में पेपर डिपो बनाने व पेट्रोल-डीजल को जीएसटी में शामिल करने के लिए राज्य सरकार केन्द्र को अनुशंसा पत्र भेजेगी। कमेटी में आरपीडीए के तीन पदाधिकारी, राज्य सरकार व पेट्रोलियम कम्पनी के प्रतिनिधि शामिल होंगे। दस दिन में कमेटी रिपोर्ट देगी। इसके बाद भी डीलर्स को राहत नहीं मिलने पर आरपीडीए प्रदेश में आंदोलन चलाएगा। दीपक ब्रह्मवर, जिलाध्यक्ष आरपीडीए का कहना है राज्य सरकार के आश्वासन के बाद दस दिन के लिए हड़ताल स्थगित की गई है। कमेटी की रिपोर्ट के बाद संगठन निर्णय करेगा। पेट्रोल पम्प संचालकों की मांग आमजन के हितों में है।