8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अजमेर
उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी ने की पुष्कर सरोवर की पूजा
Play video

उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी ने की पुष्कर सरोवर की पूजा

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सभा से पहले पूजा-अर्चना
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अजमेर

•

image

Chandra Prakash Joshi

•

Updated: 6 Apr 2024, 1:06 PM IST

अजमेर. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की मेला मैदान में चुनावी सभी से पहले राजस्थान की उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी ने पुष्कर सरोवर की पूजा अर्चना की। इक कार्यक्रम में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा भी शामिल होने वाले हैं। पूजा के शुरुआती दौर में उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी के साथ जल संसाधन मंत्री सुरेश सिंह रावत, राजस्थान धरोहर संरक्षण एवं प्रोन्नति प्राधिकरण के अध्यक्ष औंकार सिंह लखन्त, पुष्कर पालिकाध्यक्ष कमल पाठक सहित अन्य मौजद रहे। इसके बाद मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का पुरोहितों के साथ होटल में मिलने का कार्यक्रम है।

अजमेर-नागौर लोकसभा क्षेत्र की चुनावी सभा को संबोधित करेंगे मोदी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अजमेर लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी भागीरथ चौधरी, नागौर की प्रत्याशी डॉ. ज्योति मिर्धा के समर्थन में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। वे किशनगढ़ एयरपोर्ट से हेलीकॉप्टर से मेला मैदान में बनाए अस्थायी हैलीपेड पर पहुंचेंगे।