30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अजमेर
pushkar fair 2019 : आप भी देखें लाखों दीयों से जगमगाए  पुष्कर सरोवर व  महाआरती का वीडियो
Play video

pushkar fair 2019 : आप भी देखें लाखों दीयों से जगमगाए पुष्कर सरोवर व महाआरती का वीडियो

pushkar fair 2019 : लाखों दीयों से जगमगा उठा ब्रह्मा का सतयुगी पुष्कर
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अजमेर

•

image

Preeti Bhatt

•

Updated: 5 Nov 2019, 12:37 PM IST

कार्तिक मास की गोपाष्टमी
पुष्कर. कार्तिक मास की गोपाष्टमी तिथि पर सोमवार रात पुष्कर सरोवर(pushkar sarover) के सभी 52 घाट लाखों दीयों से झिलमिला उठे। घंटे-घडिय़ाल और जयकारों की गूंज के बीच जैसे ही दीप प्रज्वलित हुए। तब ऐसा प्रतीत हुआ मानो सृष्टि के रचयिता जगतपिता ब्रह्मा खुद महाआरती(mahaarti) में शामिल हुए हैं।

सोमवार की शाम ढलते ही श्रद्धालु सरोवर की ओर आने शुरू हो गए। इसमें स्कूल के छात्र-छात्राएं भी शामिल रहे। दीये झिलमिलाने में धीरे-धीरे हजारों हाथ जुड़ते गए। यह कारवां धीरे-धीरे बढ़ता गया।

Read More: Pushkar Mela : एक किलो काजू-बादाम खाता है जोधपुर का ‘भीम’
पुरोहितों ने किया झंडारोहण व अन्नकूट

पुष्कर (pushkar fair 2019)सरोवर के ब्रह्म घाट पर पुरोहित संघ की ओर से पुष्कर सरोवर की महाआरती की गई। अन्नकूट प्रसाद वितरित किया। इससे पूर्व सरोवर के मध्य स्थित छतरी पर पुरोहितों की ओर से झंडारोहण (Flag hoisting) कर अपने स्तर पर मेले( pushkar mela) की शुरुआत की। इस मौके पर 56 भोग की झांकी सजाकर प्रसाद बांटा गया।

Watch More: pushkar fair 2019 : पुष्कर के रेतीले धोरों में एक टांग पर दौड़ी विदेशी बालाएं