30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Pushkar Mela : एक किलो काजू-बादाम खाता है जोधपुर का ‘भीम’

पुष्कर पशु मेले में पहुंचा साढ़े छह साल का 1300 किलो वजनी भैंसा पशुमेला में आकर्षण का केन्द्र बना 14 करोड़ का भीम भैंसा
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अजमेर

•

image

Heemanshu Dhawal

•

Updated: 5 Nov 2019, 12:07 PM IST

Pushkar Mela :  एक किलो काजू-बादाम खाता है जोधपुर का ‘भीम’

Pushkar Mela : एक किलो काजू-बादाम खाता है जोधपुर का ‘भीम’

अजमेर. अन्तर्राष्ट्रीय पुष्कर पशु मेले में जोधपुर का भीम आकर्षण का केन्द्र बना हुआ है। भीम नामक भैंसा प्रतिदिन एक किलो घी, आधा किलो मक्खन, दौ सौ ग्राम शहद, 25 लीटर दूध, एक किलो काजू बादाम खाता है। इसका प्रतिमाह डेढ़ लाख रुपए से अधिक खर्चा होता है। अभी तक इसकी कीमत 14 करोड़ रुपए तक लग चुकी है।

पुष्कर पशु मेले में मुर्रा नस्ल का भी नामक भैंसा मेलार्थियों के लएि आकर्षण का केन्द्र बना हुआ है। 14 करोड़ रुपए का यह भैंसा पुष्कर मेले में दूसरी बार आया है। जोधपुर निवासी जवाहर लाल जांगिड़, अपने पुत्र अरविन्द जांगिड़ व परिवार के अन्य सहयोगी सदस्यों के सहयोग से बीती रात जोधपुर से लेकर पुष्कर पहुंचे। भीम भैंसा की प्रदर्शनी गनाहेड़ा खरेखड़ी रोड पर प्रदर्शनी लगाई है। मेले में विभिन्न प्रजाति के करीब पांच हजार से अधिक पशु पहुंचे है। इसमें अश्व वंश, उष्टवंश, भैंस वंश और गौवंश पशु पहुंचे है।

Read More : Law college: एलएलबी प्रथम वर्ष के प्रवेश जारी, स्टूडेंट्स 9 तक भरें फार्म

अरविन्द जांगिड़ ने बताया कि मेले में आने से पहले भीम को बेचने के लिए 14 करोड़ का ऑफर मिल चुका है, लेकिन वह भीम को अभी बेचना नहीं चाहते है। उन्होंने बताया कि बालोतरा, नागौर, देहरादून समेत कई मेलों में इसका प्रदर्शन कर चुके हैं तथा मेलों में आयोजित पशु प्रतियोगिता में भी भाग लेकर कई पुरस्कार जीत चुके है।