12 मार्च 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अजमेर

No video available

weather update: ताबड़तोड़ बरसात से भीगा शहर, सड़कों पर उफना पानी

राहगीरों, वाहन चालकों को रुकना पड़ा

Google source verification

weather update: दिनभर धूप-छांव के बाद भादो की घनघोर घटाएं मंगलवार शाम को ताबड़तोड़ बरसीं। झमाझम बारिश से सड़कों पर तेज रफ्तार से पानी उफन पड़ा। इससे जनजीवन पर असर पड़ा। चारों तरफ सिर्फ पानी ही पानी नजर आने लगा। अधिकतम तापमान 31.8 और न्यूनतम 23.0 डिग्री सेल्सियस रहा।शाम 7.05 बजे से घनघोर घटाओं ने बरसना शुरू कर दिया। वैशाली नगर, पंचशील, शास्त्री नगर, आनासागर लिंक रोड, बजरंगढ़, पुष्कर रोड, स्टेशन रोड, कचहरी रोड, गुलाबबाड़ी, नाका मदार, आदर्श नगर, नसीराबाद रोड, रामगंज, अजय नगर, तारागढ़, फायसागर और आसपास के इलाकों में पानी का तेज बहाव रहा।

यहां भरा पानी

सावित्री चौराहा, ऋषि घाटी, बाबूगढ़ से उफनता पानी गंज सर्किल के आसपास भर गया। तारागढ़ पहाड़ी क्षेत्र से भी जबरदस्त पानी उफना। जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज, सिविल लाइंस, टोडरमल मार्ग, बजरंगगढ़ चौराहा पर भी पानी का तेज बहाव नजर आया। माकड़वाली रोड, नेहरू अस्पताल रोड, सिविल लाइंस इलाके में भी पानी बहता रहा। चौपहिया और तिपहिया वाहनों को रुकना पड़ा।

नाले-नालियों में उफान

बरसात से शहर के कई निचले और अंदरूनी इलाकों में नाले और नालियों में पानी उफन पड़ा। आनासागर झील में पानी की आवक बढ़ गई। काजी का नाला, आंतेड़ का नाला, वैशाली नगर, जवाहर नगर और अन्य इलाकों में पानी का बहाव तेज रहा। लगातार बरसात से राहगीरों, वाहन चालकों को रुकना पड़ा।