अजमेर. चक्रवात (storm) महा के कारण मौसम ने गुरुवार को पलटा खाया। अलसुबह तेज गर्जना (clouds) से भिगोने वाले बादल दोपहर को भी बरसे। तेज बरसात (heavy rain in ajmer) के साथ ओले (hail storm) गिरे। शहर में कई जगह पानी बह गया। सूरज और बादलों में कई बार लुकाछिपी का दौर चला। मौसम में भी ठंडक हो गई। न्यूनतम तापमान लुढकऱ 18 डिग्री पर पहुंच गया। बुधवार के मुकाबले इसमें दो डिग्री की गिरावट आ गई।
Read More: Rape-शादी का झांसा देकर देहशोषण का आरोपी गिरफ्तार
तेज गर्जना के साथ बादलों (clouds scatter) ने गुरुवार अलसुबह भिगोया था। सुबह 6 बजे शहर के कई इलाकों में टपका-टपकी हुई। सूरज और बादलों में लुकाछिपी होती रही। दोपहर 2 बजे घनघोर बादल फिर बरसे। राजा साईकिल, मेयो लिंक रोड, श्रीनगर, नसीराबाद रोड, आदर्श नगर, जयपुर रोड, कलक्ट्रेट सहित कई इलाकों में तेज बरसात (barsat) हुई। बरसात के साथ चने और बेर के आकार के ओले भी गिरे।
वैशाली नगर, माकड़वाली रोड, पंचशील, फायसागर क्षेत्र और अन्य इलाकों में भी बरसात (rain in ajmer) ने भिगोया। रुक-रुक कर 3.30 बजे तक बरसात हुई। हवा चलने बारिश और बादलों के चलते मौसम में हल्की ठंडक रही। बादलों ने आसमान पर डेरा जमाए रखा। शाम ढलते ही सर्दी (coldness) फिर बढ़ गई। रात तापमान में करीब तीन से चार डिग्री की गिरावट होने से सर्दी महसूस होने लगी है। अधिकतम तापमान 30.0 डिग्री रहा।
Read More: यह है प्रदेश की सबसे छोटी नगर पालिका जान कर रह जाएंगे हैरान
जिले में भी कई जगह बारिश
चक्रवात का असर जिले पर भी दिखा। केकड़ी, सरवाड़, श्रीनगर, पीसांगन, रूपनगढ़ सहित अन्य इलाकों में भी तेज गर्जना के साथ बरसात (rain in ajmer district) हुई। बारिश और हवा चलने से मौसम कुछ सर्द हो गया। तीर्थनगरी पुष्कर को भी बरसात (barsat) ने भिगोया। मेला मैदान में पशुपालक और व्यापारी परेशान हुए। पानी और मिट्टी से कई जगह कीचड़ हो गया।
Read More: Seize: एक्शन में नगर निगम, दरगाह इलाके में गेस्ट हाउस सीज
पिछले साल जैसे हाल
बीते साल नवम्बर के सप्ताह में न्यूनतम तापमान (minimum temprature) 12.3 से 17.9 डिग्री था। इसके चलते मौसम में ज्यादा ठंडापन था। इस बार न्यूनतम तापमान 18.3 से 21.4 डिग्री के बीच है। हालांकि पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी के चलते कुछ ठंडक बढ़ी है। नवंबर के दूसरे पखवाड़े से ठंड में इजाफा होने की उम्मीद है।
Read More: RPSC: किए जनसंपर्क अधिकारी भर्ती फार्म में संशोधन