29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अजमेर में भारी बारिश के बाद शहर में ऐसे हुए हालात, घरों में 3-4 फीट भरा पानी, देखें वीडियो

शहर में गुरुवार को झमाझम बारिश ने ऐसे हालात पैदा कर दिए किए 24 घंटे के बाद भी कई कॉलोनियां जलमग्न हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अजमेर

•

image

kamlesh sharma

•

Updated: 2 Aug 2019, 9:00 PM IST

Ajmer Heavy Rain After Effects

अजमेर। शहर में गुरुवार को झमाझम बारिश ने ऐसे हालात पैदा कर दिए किए 24 घंटे के बाद भी कई कॉलोनियां जलमग्न हैं। इनमें शहर का अधिकतर निचला हिस्सा, कच्ची बस्तियां व पॉश कॉलोनी वैशाली नगर भी है। लोगों को घरों में कैद हो गए। इनके बचाव के लिए प्रशासन की ओर से किए गए इंतजाम नाकाफी साबित हो रहे हैं। लोगों को खाने पीने की परेशानी हो गई है। बच्चे स्कूल नहीं जा सके।

पत्रिका ने शुक्रवार को शहर की कई जलमग्न कॉलोनियों का जायजा लिया तो हालात बदतर नजर आए। वैशाली नगर सेक्टर-3, गुल मोहर कॉलोनी, मांगी लाल साहू का कुंआ, तेली पाड़ा, शिव विहार,वन विहार, गुल मोहर कॉलोनी, बधिर विद्यालय के पीछे, आनासागर अम्बेडकर बस्ती क्षेत्र में घरों में 3-4 फीट पानी भरा हुआ है। यहां लोगों के खाने पीने का सामान भी पानी में खराब हो गया है। इसके अलावा अलवर गेट, नगरा, प्रकाश रोड,अशोक नगर भट्टा, सुभाष नगर, नारीशाला क्षेत्र में गलियों व सड़कों पर पानी हिलोरे मारता रहा।

अजमेर में मूसलाधार बरसात ने तोड़ा 33 वर्षों का रिकॉर्ड, तेज बहाव में बह गया एक व्यक्ति, देखें Live Video

प्रशासन नहीं लगा सका अंदाजा
शहर में हुई ताबड़तोड़ बरसात और जल प्लावन की स्थिति को लेकर प्रशासनिक अमला अनुमान नहीं लगा पाया और न ही इसके लिए तैयार नजर आया। जून में ही यह दावे किए गए थे कि सभी नालों की सफाई, बाढ़ बचाव के इंतजाम कर लिए गए, लेकिन इसकी पोल 5 जुलाई को हुई 89 एमएम बरसात में ही खुल गई थी। इसके बाद 26 व 27 जुलाई को यही हाल नजर आया।

माउंटआबू में 10 इंच बारिश, अजमेर में आनासागर से लबालब, 14 जिलों के लिए भारी बारिश की चेतावनी

कलक्टर ने किया निरीक्षण
जिला कलक्टर विश्व मोहन शर्मा ने शुक्रवार को नगर निगम आयुक्त चिन्मयी गोपाल, एडीएम आनंदी लाल वैष्णव, अरविंद सेंगवा, डीएसओ संजय माथुर, निगम उपायुक्त अखिलेश कुमार पीपल,गजेन्द्र सिंह रलावता, सीएमएचओ केके सोनी, एडीए एक्सईएन राजेन्द्र कुड़ी के साथ सागर विहार व आसपास का निरीक्षण करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए। कलक्टर ने पाल के सहारे कटाव रोकने लिए मिट्टी के कट्टे रखने के निर्देश दिए।