29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अजमेर
अजमेर में मूसलाधार बरसात ने तोड़ा 33 वर्षों का रिकॉर्ड, तेज बहाव में बह गया एक व्यक्ति, देखें Live Video
Play video

अजमेर में मूसलाधार बरसात ने तोड़ा 33 वर्षों का रिकॉर्ड, तेज बहाव में बह गया एक व्यक्ति, देखें Live Video

Heavy Rain in Ajmer: घनघोर घटाएं गुरुवार को अजमेर में ताबड़तोड़ बरसी। झमाझम बारिश ने समूचे शहर को जलमग्न कर दिया।
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अजमेर

•

image

kamlesh sharma

•

Updated: 1 Aug 2019, 5:38 PM IST

अजमेर। घनघोर घटाएं गुरुवार को अजमेर ( heavy rain in ajmer ) में ताबड़तोड़ बरसी। झमाझम बारिश ने समूचे शहर को जलमग्न कर दिया। जगह-जगह सडक़ों-चौराहों पर तेज रफ्तार से पानी उफन पड़ा। शहर में भारी बारिश की वजह से दरगााह बाजार ( Ajmer dargah bazar ) में तेज गति से पानी बहने लगा। पानी का बहाव इतना तेज था कि एक व्यक्ति पानी में बह गया। किनारे खड़े लोग नजारा देख रहे थे परन्तु कोई भी उस व्यक्ति को बचा नहीं पाया।

पुष्कर सरोवर में गुरुवार को हुई 2 घंटे तक तेज मूसलाधार बरसात ( Heavy Rain in Pushkar ) ने 33 वर्षों का रिकॉर्ड तोड़ा। 33 वर्षों के बाद पुष्कर सरोवर जल से लबालब भर गया है तथा 8 फीट पानी की आवक होने के साथ ही अब जलस्तर बढ़कर लगभग 20 -21 फुट हो गया है। पानी की आवक जारी है।

मुम्बई नहीं यह अजमेर है, देखें वीडियो