26 जुलाई 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अजमेर
छह सूत्रीय मांगों को लेकर राजस्व मंडल कार्मिकों का प्रदर्शन
Play video

छह सूत्रीय मांगों को लेकर राजस्व मंडल कार्मिकों का प्रदर्शन

अजमेर

image

Dilip Sharma

Jun 06, 2025

राजस्व मंडल कर्मचारी संघ की विभागीय समिति की ओर से अपनी छह सूत्रीय मांगों को लेकर शुक्रवार को मंडल परिसर में नारेबाजी की व कामकाज का बहिष्कार किया।कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर शुक्रवार को दोपहर अचानक अपना कामकाज छोड़ कर बाहर आ गए। यहां उन्होंने अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन व नारेबाजी की।

विभागीय समिति के उपाध्यक्ष पवन भारद्वाज धर्माराम जाट ने बताया कि पूर्व में कर्मचारियों ने 25 फरवरी को ज्ञापन दिया था। इसमें वर्तमान में कार्मिकों के 166 रिक्त पद भरने की मांग की।ज्ञापन में बताया गया कि आए दिन कर्मचारियों पर अनावश्यक कार्य का दबाव बनाया जाता है। कर्मचारियों की व्यवस्था उपलब्ध नहीं हो जाती तब तक कर्मचारियों पर किसी प्रकार का अतिरिक्त कार्यभार नहीं देने की मांग की। कार्यभार की अधिकता होने से त्रुटियां होने की संभावना बनी रहती है। इसके बाद उन्हें नोटिस दिए जाते हैं जिससे कर्मचारियों में भय का वातावरण है। उनकी दक्षता व कार्यक्षमता पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है।