26 मई 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अजमेर
अजमेर में गुलाल से अटी सड़कें, धूमधाम से हुआ गणेश विसर्जन
Play video

अजमेर में गुलाल से अटी सड़कें, धूमधाम से हुआ गणेश विसर्जन

लोगों ने भगवान गणेश सहित एकदूसरे को गुलाल लगाया। लोग विसर्जन के दौरान सड़कों पर भी गुलाल उड़ाते चले।

Google source verification

शहर में जगह-जगह से श्रद्धालु गणेश प्रतिमाओं के साथ रवाना हुए। लोडिंग टेम्पो, ट्रेक्टर, हाथ ठेलों, साइकिल रिक्शों, कारों-जीपों में सिद्धी विनायक की मूर्तियां लेकर लोग ढोल-ढमाकों पर नाचते-गाते आगे बढ़ते रहे। देवा ओ देवा गणपति देवा…,गणपति बप्पा मोरिया, अबके बरस तू जल्दी आ…, घर में पधारो गजानंद जी…, गरज बरस म्हारा इंदर राजा….जैसे गीत डीजे पर जमकर गूंजे। आजाद पार्क और आसपास के क्षेत्रों में मेले जैसा माहौल नजर आया। यहां बने कुंड में लोगों ने गणपति मूर्तियों का विसर्जन किया।

दिखा फाल्गुन सा नजारा

गणपति महोत्सव और विसर्जन के दौरान शहर की सड़कों पर गुलाल-अबीर बिखरा दिखा। लोगों ने भगवान गणेश सहित एकदूसरे को गुलाल लगाया। लोग विसर्जन के दौरान सड़कों पर भी गुलाल उड़ाते चले। आदर्श नगर, रामगंज, केसरगंज, वैशाली नगर, माकड़वाली रोड, शास्त्री नगर, नाका मदार, पंचशील, फायसागर रोड, कोटड़ा, गुलाबबाड़ी, धौलाभाटा और अन्य इलाकों में लोगों का सैलाब उमड़ता रहा।