13 मार्च 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अजमेर

No video available

डेढ़ सौ बसों के पहिए थमे, यात्री कई घंटे हुए परेशान

rsrtc

Google source verification

अजमेर

image

Dilip Sharma

Aug 22, 2024

रोडवेज बसों की आवाजाही रुकी, करीब पांच हजार यात्री अटकेअजमेर. आरक्षण में क्रीमीलेयर पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले के खिलाफ बुधवार को ‘भारत बंद’ का असर राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम की बस सेवाओं पर भी पड़ा। यात्रियों व वाहनों की सुरक्षा के चलते निगम के अजमेर डिपो से सुबह छह बजे से बसों का संचालन रोक दिया गया। करीब 150 बसों की आवाजाही ठप हो गई। इससे यात्रियों को बस स्टैैंड पर ही कई घंटों बसों का इंतजार करना पड़ा। मोटे अनुमान के मुताबिक दिनभर करीब पांच हजार यात्रियों की आवाजाही प्रभावित रही। बुधवार को बस स्टैंड सूना नजर आया।