9 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अजमेर

देखें Video..शहीदों का बलिदान मातृभूमि के प्रति कर्तव्य की देता है प्रेरणा

देशहीद मेजर नटवर सिंह मार्ग का किया लोकार्पण

Google source verification

अजमेर. पंचशील बी-ब्लॉक नगर स्थित मार्ग का सोमवार को विधिवत लोकार्पण किया गया। इसे शहीद मेजर नटवरसिंह शक्तावत नाम प्रदान किया गया। पीसीसी सदस्य महेंद्र सिंह रलावता ने कहा कि रणबांकुरों की शहादत को कभी भुलाया नहीं जा सकता। राजस्थान के सैकड़ों वीरों ने प्राणों की बाजी लगाकर देश की रक्षा की। इनसे सभी को प्रेरणा लेनी चाहिए। वार्ड 76 के पार्षद आतिश माथुर ने कहा कि शहीदों का बलिदान हमें देशभक्ति, मातृभूमि के प्रति कर्त्तव्य और जिम्मेदार नागरिक बनने की सीख देता है। कर्नल रघुवीर सिंह गोयला और वीरांगना जीवन कंवर ने शहीद नटवर सिंह रोड की पट्टिका का लोकार्पण किया। इस दौरान कुंदन नगर स्थित मेजर शैतानसिंह छात्रावास के छात्रों और आमजन ने श्रद्धांजलि अर्पित की। सेवानिवृत्त आरपीएस नरेंद्र कुमार सिंह, विक्रम सिंह, डॉ. बजरंग सिंह जोधा, मदस विवि के इतिहास विभागाध्यक्ष प्रो. शिवदयाल सिंह आदि मौजूद रहे।

6 आतंकियों को किया था ढेर

शहीद मेजर नटवर सिंह का पदस्थापन 3 मार्च 2002 जम्मू एवं कश्मीर के डोडा जिले में 4 राष्ट्रीय राइफल बिहार में हुआ। 26 मार्च 2003 को ऑपरेशन में उन्होंने 6 आतंकवादियों को ढेर कर 200 किलोग्राम गोला बारूद बरामद किया। आतंकी हमले में शक्तावत बुरी तरह जख्मी हो गए। 27 मार्च को वे शहीद हो गए। 26 जनवरी 2004 को उन्हें मरणोपरांत सेना मेडल से सम्मानित किया गया। समारोह में राजेश त्रिवेदी, ओम चौधरी, दशरथ सिंह तंवर, बहादुर सिंह गुढ़ा, जगमाल सिंह आदि शामिल रहे।