20 मार्च 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अजमेर

No video available

सफाई कर्मियों ने कोरोना किट पहन कर निकाली रैली

चौथे दिन भी नहीं उठा कचरा, शहर मारने लगा सड़ांध अजमेर. प्रदेश स्तर पर चल रही सफाई कर्मियों की हडताल गुरुवार को चौथे दिन भी जारी रही। शहर में लगातार चौथे दिन कचरा नहीं उठने से अब गली मौहल्ले व प्रमुख बाजार सड़ने लगे हैं। कचरा डिपो भर गए हैं। लोग घरों का कचरा यहां- वहां […]

Google source verification

अजमेर

image

Dilip Sharma

Aug 01, 2024

चौथे दिन भी नहीं उठा कचरा, शहर मारने लगा सड़ांध

अजमेर. प्रदेश स्तर पर चल रही सफाई कर्मियों की हडताल गुरुवार को चौथे दिन भी जारी रही। शहर में लगातार चौथे दिन कचरा नहीं उठने से अब गली मौहल्ले व प्रमुख बाजार सड़ने लगे हैं। कचरा डिपो भर गए हैं। लोग घरों का कचरा यहां- वहां डाल रहे हैं। सफाई कर्मियों ने गुरुवार को नगर निगम कार्यालय से कोराना किट पहन कर रैली निकाली। इसमें प्रतीकात्मक कोरोना शवयात्रा निकाली।सफाई कर्मियों ने बारिश के बावजूद गुरुवार को आमसभा की। इसके बाद सफाई कर्मचारी संगठनों के पदाधिकारियों, जमादार,स्वास्थ्य निरीक्षक ने अजमेर नगर निगम प्रांगण में सभा की।

कोरोना काल की सेवाएं बताईं

लौंगिया / दिल्ली गेट के वाल्मीकि समाज के युवा एवं कर्मचारियों व मातृशक्ति ने कोरोना योद्धा के रूप में एक रैली निकाली। इसमें यह दर्शाया गया कि कोरोना काल में वाल्मीकि समाज के सफाई कर्मचारियों ने किस प्रकार जनता की जान बचाई।