29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अजमेर
sheetla saptami: शीतला माता को लगाया बास्योड़ा का भोग, मेले में उमड़ी भीड़..देखे विडियो
Play video

sheetla saptami: शीतला माता को लगाया बास्योड़ा का भोग, मेले में उमड़ी भीड़..देखे विडियो

अजमेर. शीतला सप्तमी पर सोमवार को महिलाओं और श्रद्धालुओं ने शीतला माता को बास्योड़ा का भोग लगाया। शहर के विभिन्न मंदिरों में सुबह से शाम तक शीतला माता की पूजा-अर्चना का दौर चला।
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अजमेर

•

image

Jai Makhija

•

Updated: 2 Apr 2024, 12:56 PM IST



अजमेर. शीतला सप्तमी पर सोमवार को महिलाओं और श्रद्धालुओं ने शीतला माता को बास्योड़ा का भोग लगाया। शहर के विभिन्न मंदिरों में सुबह से शाम तक शीतला माता की पूजा-अर्चना का दौर चला। सुभाष उद्यान के सामने पारम्परिक मेला भरा। इसमें देर शाम तक रौनक बनी रही।

कालाबाग स्थित प्राचीन शीतला माता मंदिर में अलसुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। महिलाओं, बालक-बलिकाओं, पुरुषों ने पूड़ी, पपड़ी, दही, मक्के की घाट, राबड़ी, छाछ, पकौड़े, पापड़, खीचे, चावल, कैर-सांगरी पचकुटे की सब्जी व अन्य पकवानों का भोग लगाकर घर-परिवार में खुशहाली की कामना की। महिलाओं ने कथा-कहानी सुनकर घर-परिवार में सुख-समृद्धि की कामना की। इस दौरान मंदिर में जल चढ़ाने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ रही।
शहर के वैशाली नगर, उसरी गेट, फॉयसागर, मदार गेट, मेयो लिंक रोड, गुलाबबाड़ी, पुष्कर रोड, धौलाभाटा, पहाडग़ंज, रामगंज, सुभाष नगर, आदर्श नगर, बिहारीगंज व अन्य इलाकों में भी मंदिरों में शीतला माता का पूजन किया गया। नीम चबूतरा कायस्थ मोहल्ला स्थित बीजासन माता के भी भोग लगाया गया।

लिए चटखारे, खरीदे खिलौने
कालाबाग स्थित प्राचीन शीतला माता मंदिर पर पारम्परिक मेला भरा। लोगों ने मेले में मिट्टी और प्लास्टिक के खिलौने, गणगौर, कांच के बर्तन, गिलास, कप, गुबारे, टोपी, धनुष-तीर, घडिय़ां, कपड़े, इलेक्ट्रॉनिक और सजावटी फूल-सामान की खरीद-फरोख्त की। कुल्फी, छोले भटूरे, दही बड़े, चाट-पकौड़ी, शर्बत, पानी-पताशे का लुत्फ उठाया। लोग मंगलवार को भी मेले का लुत्फ उठा सकेंगे।

ट्रेफिक किया डायवर्ट
बजरंगगढ़ चौराहे से गंज सर्कल तक मेला भरने से ट्रेफिक को डायवर्ट किया गया। चौपहिया और तिपहिया वाहनों को जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज, सूचना केंद्र, अग्रसेन सर्कल होकर निकाला गया।