29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अजमेर
छोटे शहरों में भरी हुई है प्रतिभाएं, बस आगे आने की दरकार
Play video

छोटे शहरों में भरी हुई है प्रतिभाएं, बस आगे आने की दरकार

सना दुआ शुरू करेंगी ग्रूमिंग अकेडमी
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अजमेर

•

image

Amit Kakra

•

Updated: 29 May 2019, 8:01 AM IST

अजमेर. लड़कियां और लडक़े दोनो महत्वपूर्ण है। दोनो की अपनी-अपनी खासियतें और कमजोरियां है। लड़कियां लडक़ों से किसी भी तरह से कम नहीं है। दोनों की भावनाओं का सम्मान करना चाहिए। यह कहना है फेमिना मिस इंडिया 2017 की रनर अब सना दुआ का। यह बात उन्होंने मंगलवार को राजस्थान पत्रिका से खास बातचीत के दौरान कही। जम्मू से ताल्लुक रखने वाली सना का मानना है कि छोटे शहरों के लोगों में प्रतिभा की कोई कमी नहीं होती है। बस जरूरत होती है आत्मविश्वास की ताकि वे अपना सफर शुरू करके अपनी मंजिल तक पहुंचने की। लोगों के लिए एक उदहरण बन सके।
ग्रुमिंग अकेडमी से निखरेगा टैलेंट
सना ने बताया कि वे टैलेंट को ग्रुम करने के लिए ग्रूमिंग अकेडमी शुरू करेंगी। इसमें लोगों को सही मार्गदर्शन दिया जाएगा। ताकि लोगों को सही दिशा मिल सके और वे और अधिक सफलता प्राप्त कर सके। इससे पहले सना मंगलवार शाम सपरिवार अजमेर पहुंच गई। उन्होंने पुष्कर में ब्रह्मा मंदिर के दर्शन किए और अजमेर में ख्वाजा साहब की दरगाह जियारत की। सैयद मुनव्वर चिश्ती ने उन्हें जिय़ारत करवाई। उन्होंने सूरत में अग्निकांड हादसे में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि भी दी और उनकी आत्मशांति के लिए दुआ की। इस दौरान नितिन शर्मा, अमित भंसाली, असलम पठान, शाकिर खान, अमर सिंह पंवार, अमित सेन, रामजीलाल, पल्लव शर्मा, खालिद खान आदि साथ रहे।