22 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अजमेर
विद्यार्थियों ने ली मतदाताओं को जागरूक करने की शपथ, तप्ती धूप में बच्चे हुए परेशान
Play video

विद्यार्थियों ने ली मतदाताओं को जागरूक करने की शपथ, तप्ती धूप में बच्चे हुए परेशान

स्वीप कार्यक्रम के तहत बुधवार को तोपदड़ा स्कूल में विद्यार्थी मेले का आयोजन किया गया। इस दौरान धूप के चलते विद्यार्थी परेशान हुए।
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अजमेर

•

image

Sonam Ranawat

•

Updated: 3 Apr 2019, 12:41 PM IST

अजमेर. स्वीप कार्यक्रम के तहत बुधवार को तोपदड़ा स्कूल में विद्यार्थी मेले का आयोजन किया गया। इस दौरान धूप के चलते विद्यार्थी परेशान हुए। मेले की शुरूआत में विद्यार्थियों ने वोट की मनुहार सहित अन्य गानों पर सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इस दौरान स्कूल में बड़ा हॉल होने के बाद भी विद्यार्थियों को खुले में धूप में बैठाया गया। इसके चलते काफी देर तक विद्यार्थी धूप में बैठे परेशान होते रहे।

 

विद्यार्थी पूरे समय धूप से बचाव के लिए जतन करते रहे। जबकि अध्यापक व अन्य स्टाफ आराम से छांव में बैठे। बाद में स्वीक कार्यक्रम के प्रभावी जिला परिषद के सीईओ गजेन्द्र सिंह राठौड़ ने विद्यार्थियों को मतदाताओं को मत देने के लिए जागरूक करने की शपथ दिलाई। बाद में विद्यार्थियों के लिए सांप-सीढ़ी, चम्मच रेस मोमबत्ती जलाना सहित कई तरह के खेलों का आयोजन किया गया। राजकीय मॉडल स्कूल की छात्राओं ने रंगोली बनाई।