28 जून 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अजमेर
 बदहाल टॉयलेट में भी वसूल रहे 5-10 रुपये का शुल्क
Play video

 बदहाल टॉयलेट में भी वसूल रहे 5-10 रुपये का शुल्क

बस स्टैंड पर एक टॉयलेट अनुपयोगी, दूसरे में लोहे के पतरे की आड़ – प्लेटफार्म पर वसूल रहे पांच रुपए शुल्क अजमेर. शहर में पूर्व से ही महिला टॉयलेट की कमी है। शहर के सघन बाजारों में नि:शुल्क टॉयलेट नहीं हैं। कोढ़ में खाज यह कि जो हैं वो क्षतिग्रस्त हैं। बस स्टैंड पर पूर्व […]
Google source verification

अजमेर

image

Dilip Sharma

Feb 04, 2025

बस स्टैंड पर एक टॉयलेट अनुपयोगी, दूसरे में लोहे के पतरे की आड़

– प्लेटफार्म पर वसूल रहे पांच रुपए शुल्क

अजमेर. शहर में पूर्व से ही महिला टॉयलेट की कमी है। शहर के सघन बाजारों में नि:शुल्क टॉयलेट नहीं हैं। कोढ़ में खाज यह कि जो हैं वो क्षतिग्रस्त हैं। बस स्टैंड पर पूर्व में बना सुलभ कॉम्प्लेक्स जर्जर हो गया है। प्लेटफार्म पर बना टॉयलेट ठेके पर है। जिसके इस्तेमाल करने पर भी नियम विरुद्ध पांच रुपए वसूले जा रहे हैं। ऐसे में महिलाओं को यात्रा के दौरान बस स्टैंड पर राशि देकर सुविधा लेनी पड़ रही है। बाजारों में भी कमोबेश यही हाल हैं। अव्वल तो महिलाओं के लिए टॉयलेट नहीं है लेकिन जो हैं वह जर्जर हाल हैं। पत्रिका ने शहर में वास्तविक हालात जाने।