20 जनवरी 2026,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अजमेर

अजमेर उत्तर से वासुदेव देवनानी जीते, जिले में भाजपा को बढ़त

अजमेर उत्तर से वासुदेव देवनानी जीते, जिले में भाजपा को बढ़त, मसूदा से कानावत, केकड़ी शत्रुघ्न गौतम, ब्यावर से शंकर सिंह रावत आगे

Google source verification

अजमेर. अजमेर जिले की आठ विधानसभा सीटों पर भाजपा को बढ़त मिल रही है। अजमेर उत्तर विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी वासुदेव देवनानी चुनाव जीत गए हैं। कांग्रेस प्रत्याशी महेन्द्र सिंह रलावता चुनाव हार गए हैं। वहीं निर्दलीय ज्ञानचंद सारस्वत तीसरे स्थान पर रहे हैं।

अजमेर जिले में शुरू से ही उतार-चढ़ाव के बीत भाजपा प्रत्याशी कभी आगे तो कभी पीछे होते रहे। लेकिन आखिर में भाजपा प्रत्याशियों के खातों में अचानक मतों की वृद्धि हुई। अजमेर दक्षिण से भाजपा प्रत्याशी अनिता भदेल कांग्रेस प्रत्याशी द्रौपदी देवी से जीत गई हैं। केकड़ी से भाजपा प्रत्याशी शत्रुघ्न गौतम तेजी से आगे बढ़ गए हैं। किशनगढ़ से सुरेश टांक बढ़त बनाए हुए हैं। ब्यावर से भाजपा प्रत्याशी शंकर सिंह रावत करीब चार घंटे पिछड़ने के बाद तेजी से आगे बढ़े हैं। वे अंतिम राउंड में भी आगे चल रहे हैं। मसूदा से भाजपा प्रत्याशी वीरेन्द्र सिंह कानावत भी कांग्रेस प्रत्याशी से करीब 21 हजार मतों से आगे हैं।