
अजमेर. आसोज की हल्की ठंडक और सुरीले गीत-संगीत से शनिवार को महाराजा अग्रसेन पब्लिक स्कूल परिसर गूंज उठा। महाराजा अग्रसेन जयंती पर आयोजित म्यूजिकल नाइट और डांडिया में महिलाएं, बच्चे और युवक थिरक उठे। महिलाओं और बालिकाओं ने खेलकूद प्रतियोगिता में प्रतिभा दिखाई।मुंबई से आए गायक एस वघेला की खनकती अवाज में म्हारो सोना रो घुड़लो…गीत से डांडिया की शुरुआत हुई। उन्होंने पंखीड़ा तू उड़ी ने जाना… गीत गाया तो लोगों ने उत्साह और उल्लास से गरबा किया। वडोदरा की गायिका चैताली वाघेला ने सोनल गरबो धीरे.., म्है तो गरबा रमवा… आदि मधुर गीत गाए। पांडाल में राजस्थान-गुजरात के परिधान पहने लोग देर रात तक गीत-संगीत पर थिरकते रहे। मुख्य अतिथि सुरेश गोयल रहे। पूर्वी अग्रवाल, दीपिका श्रीया, अमित श्रीया ने सहयोग दिया।
खेलकूद में दिखाया दमखममहाराजा अग्रसेन महिला समिति के तत्वावधान में महिला खेलकूद का शुभारंभ कोमल गोयल ने किया। संयोजक सुनीता बंसल एवं दीप्ति गोयल, संरक्षक अंजना पंसारी नीलू गुप्ता मीनू मित्तल और कमलेश मंगल ने व्यवस्थाएं संभाली। बाल रेस में प्रथम नन्दिनी अग्रवाल द्वितीय गौरांशी गर्ग तृतीय आशना गोयल रही। सांत्वना पुरस्कार वृष्टि गर्ग को मिला। चना पिक बाई स्ट्राॅ में प्रथम नन्दिनी द्वितीय आशना गोयल तृतीय ओजस्वी गोयल रहे। बिस्कुट कॉईन रेस में प्रथम अराध्या गोयल द्वितीय अराध्या बंसल तृतीय काव्यांशी गर्ग व सांत्वना पुरस्कार प्रिशा गोयल को मिला। पेपर क्राफ्ट रेस में प्रथम मान्या बंसल द्वितीय अनाया बंसल तृतीय आर्या बंसल और सांत्वना पुरस्कार दिव्या बंसल व अराध्या बंसल को मिला। डॉट मंडाला आर्ट ऑन पेपर रेस में प्रथम नेहा अग्रवाल, द्वितीय क्षिप्रा अग्रवाल, तृतीय प्रियांशी गोयल और सांत्वना पुरस्कार निकिता जिन्दल को मिला। एन्वलेप मेकिंग इन पेयर रेस में प्रथम कृतिका अग्रवाल द्वितीय दीपिका गोयल, कलश सजाओ रेस में प्रथम शुभी गर्ग, द्वितीय रिचा बंसल, तृतीय सरिता बंसल और सांत्वना पुरस्कार गंगा चौधरी व ज्योति गोयल तथा स्पेशल इनाम कमला गोयल को मिला। सब्जियों से ज्वैलरी बनाओ रेस में प्रथम रिंकू अग्रवाल द्वितीय गंगा चौधरी, तृतीय ज्योति गोयल और सांत्वना पुरस्कार पूर्णिमा अग्रवाल को मिला।
संदीप बंसल बताया कि रविवार को शिविर में नि:शुल्क मधुमेह की जांच ( रेंडम), कोलेस्ट्रॉल जांच, ईसीजी और फिजियोथैरेपी भी की जाएगी। महोत्सव समिति के मुख्य संयोजक अशोक पंसारी, शिवशंकर फतेहपुरिया, गोपाल गोयल कांच वाले, जंवरीलाल बंसल व अग्रवाल समाज अजमेर के अध्यक्ष शैलेन्द्र अग्रवाल ने सीता गौशाला पहाड़गंज में गायों को हरा चारा रिजका, गुड़ और औषधियुक्त लड्डू खिलाए। प्रवीण अग्रवाल, अनिल मित्तल, प्रदीप अग्रवाल, अगमप्रसाद मित्तल, सुरेश मंगल, गिरधर गोपाल गोयल, बिशनचंद तायल आदि मौजूद रहे।आज होंगे कई कार्यक्रम
मुख्य संयोजक अशोक पंसारी और शिव शंकर फतेहपुरिया ने बताया कि रविवार सुबह 7 बजे मस्ती की पाठशाला में पुराने खेल खिलाए जाएंगे। सुबह 9 बजे स्वैच्छिक रक्तदान शिविर होगा। मुख्य अतिथि हरीश गर्ग होंगे। दोपहर 2.30 बजे महिला सांस्कृतिक प्रतियोगिता होगी। इसमें विचित्र वेशभूला, एकल और युगल नृत्य, फैशन शो का आयोजन होगा। शाम 7 बजे महाराजा अग्रसेन सर्किल पर महाआरती होगी।