13 मार्च 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अलवर

2100 महिलाएं मंगल कलश लेकर भजन गाते एवं नृत्य करते हुए चली, देखें वीडियो

श्रीपाबूजी महाराज मंदिर सेवा समिति माचड़ी धाम एवं भौरंगी धाम गोशाला के अनुसार भौरंगी धाम गोशाला पर सेवक देशराज देवासी एवं सेवक शिभू देवासी ने राधा-कृष्ण, पाबूजी राठौड़, हरमलजी एवं गोमाता की मूर्तियों की पूजा-अर्चना की।

Google source verification

अलवर

image

Anshum Ahuja

Oct 09, 2024

राजगढ़ में पाबूजी महाराज माचड़ी धाम एवं आराध्य देव गोविन्द देवजी के सानिध्य में कस्बे के भौरंगी धाम गोशाला पर चल रहे तीन दिवसीय कार्यक्रम के तहत डीजे के साथ में कलश यात्रा निकाली गई। इस दौरान मूर्तियों की स्थापना के साथ भण्डारे का कार्यक्रम हुआ। श्रीपाबूजी महाराज मंदिर सेवा समिति माचड़ी धाम एवं भौरंगी धाम गोशाला के अनुसार भौरंगी धाम गोशाला पर सेवक देशराज देवासी एवं सेवक शिभू देवासी ने राधा-कृष्ण, पाबूजी राठौड़, हरमलजी एवं गोमाता की मूर्तियों की पूजा-अर्चना की। उसके बाद रैबारपुरा मोहल्ला स्थित श्री पाबूजी महाराज के मंदिर से डीजे, ऊंट, घोड़ियों एवं ध्वजा के साथ कलश यात्रा शुरू होकर तबेला, बस स्टैण्ड, मेला का चौराहा, सराय बाजार, गोल सर्किल, चौपड़ बाजार, माचाड़ी चौक होते हुए भौरंगी धाम गोशाला पहुंची। कलश यात्रा में 2100 महिलाएं सिर पर मंगल कलश धारण कर भजन गाते एवं नृत्य करते हुए चल रही थी। कलश यात्रा का जगह-जगह पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया।