26 जुलाई 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अलवर
वंदे गंगा जल संरक्षण अभियान के तहत रूपारेल नदी पर हुआ कार्यक्रम
Play video

वंदे गंगा जल संरक्षण अभियान के तहत रूपारेल नदी पर हुआ कार्यक्रम

ग्रामीणों ने पर्यावरण बचाने की ली शपथ
Google source verification

अकबरपुर. उमरैण पंचायत समिति में गुरुवार को रूपारेल नदी नटनी का बारा पर वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान के तहत नदी के पानी की पूजा कर ब्लॉक स्तरीय कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस मौके पर कई तरह की गतिविधियों का आयोजन किया। रूपा रेल नदी पर पंचायत समिति विकास अधिकारी आरती गुप्ता के नेतृत्व में ब्लॉक स्तरीय कार्यक्रम किए गए। गंगा दशहरा और विश्व पर्यावरण दिवस पर बताया गया कि ग्राम पंचायतों में रोजाना 15 दिन तक तरह-तरह की गतिविधियां की जाएगी। रूपारेल नदी पर सुबह राजीविका महिला सदस्यों ने मिट्टी के कलश में रूपारेल नदी का जल भरकर कलश यात्रा निकाली। महिलाएं गीत गाते हुए नदी पर पहुंची। उसके बाद नदी का विधिवत पूजा की। उसके पश्चात जल संरक्षण अभियान के तहत संकल्प कार्यक्रम हुआ। जिसमें सभी लोगों ने जल बचाने व पर्यावरण संरक्षण के लिए शपथ ली। उसके बाद नदी के आसपास के क्षेत्र में सरकारी विभागों के अधिकारियों, महिलाओं व पुरुषों ने श्रमदान कर स्वच्छता का संदेश देते हुए सफाई की गई। इस दौरान विकास अधिकारी आरती गुप्ता, अतिरिक्त विकास अधिकारी राजेंद्र सिंह ने बताया कि वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान की शुरुआत मुख्यमंत्री के निर्देश अनुसार रूपारेल नदी से की गई। महेश पटेल, कालीचरण गुप्ता ने बताया कि यह अभियान पर्यावरण को संतुलन बनाने, पर्यावरण के प्रति आम जनता को जागरूक करने के लिए सराहनीय है।