11 मई 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अलवर
Alwar News: पिनान क्षेत्र में 10 फीट ऊंचा भिंडी का पौधा बना आकर्षण का केंद्र
Play video

Alwar News: पिनान क्षेत्र में 10 फीट ऊंचा भिंडी का पौधा बना आकर्षण का केंद्र

इस पौधे की खासियत यह है कि इसकी लंबाई लगभग 10 फुट तक पहुंच चुकी है, जो सामान्य भिंडी के पौधों की तुलना में काफी अधिक है।

Google source verification

अलवर जिले के पिनान क्षेत्र के मलावली गांव में एक अनोखा भिंडी का पौधा लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया है। इस पौधे की खासियत यह है कि इसकी लंबाई लगभग 10 फुट तक पहुंच चुकी है, जो सामान्य भिंडी के पौधों की तुलना में काफी अधिक है।

मलावली गांव के निवासी बबली वशिष्ठ ने बताया कि महंगाई के इस दौर में सब्जियों के आसमान छूते दामों से राहत पाने के लिए उन्होंने अपने घर के आंगन में कुछ हरी सब्जियां उगाई थीं। उन्हीं में से एक भिंडी का पौधा भी शामिल था, जो अब 10 फुट की ऊंचाई पर पहुंच चुका है और लगातार भिंडी दे रहा है।

स्थानीय लोग इस अद्भुत पौधे को देखने के लिए वशिष्ठ के घर पहुंच रहे हैं। यह पौधा लोगों में न केवल कौतूहल का विषय बन गया है, बल्कि घरों में जैविक खेती के प्रति रुचि बढ़ाने का भी उदाहरण पेश कर रहा है। बबली वशिष्ठ का कहना है कि उनका उद्देश्य अपने परिवार के लिए स्वच्छ और सस्ती सब्जियां उगाना था, लेकिन यह पौधा उनकी उम्मीदों से कहीं अधिक बढ़ा और अब भी उत्पादन कर रहा है।