17 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अलवर

Alwar News: कॉलेज परिसर में बघेरा देखने का दावा, दहशत में लोग 

आरआर कॉलेज में एनसीसी क्वाटर्स के पास जंगल में महिलाओं ने बघेरा देखने का दावा किया है। इसके बाद बघेरा देखने के लिए कॉलेज के गेट पर भीड़ जमा हो गई।

Google source verification

आरआर कॉलेज में एनसीसी क्वाटर्स के पास जंगल में महिलाओं ने बघेरा देखने का दावा किया है। इसके बाद बघेरा देखने के लिए कॉलेज के गेट पर भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलने पर वन विभाग के अधिकारी वहां पहुंच गए। सरिस्का से टीम को बुलवाया गया है। रात को यहां वन विभाग के जवान तैनात कर दिए गए हैं।

हालांकि अभी तय नहीं हो पाया है कि महिलाओं द्वारा देखा गया जंगली जानवर बघेरा ही है या कोई और जानवर। इसके लिए टीम खोजबीन कर रही है। डीएफओ राजेंद्र हुड्डा का कहना है कि आरआर कॉलेज का जंगल बड़ा है। इसमें अगर बघेरा या जरख है तो उसको पकड़ लिया जाएगा। इसके लिए सरिस्का से डॉक्टर और वन के अधिकारी बुलाए गए हैं।