22 जनवरी 2026,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अलवर

दूसरी बार बने राजेन्द्र चेयरवाल नगर पालिका अध्यक्ष, वैदिक मंत्रोच्चार के साथ किया कार्यभार ग्रहण

राजगढ़ नगरपालिका के नवनियुक्त कार्यवाहक अध्यक्ष राजेन्द्र चेयरवाल ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ दूसरी बार कार्यभार ग्रहण किया। बुधवार को नगरपालिका के नवनियुक्त चेयरमैन राजेन्द्र चेयरवाल अपने सैकडों समर्थकों के साथ नगरपालिका परिसर पहुंचे। जहां लोगों ने उनका फूल मालाएं एवं साफा पहनाकर स्वागत किया। वैदिक मंत्रोच्चार के साथ उन्होंने नगरपालिका अध्यक्ष का कार्यभार ग्रहण किया।

Google source verification

राजगढ़ नगरपालिका के नवनियुक्त कार्यवाहक अध्यक्ष राजेन्द्र चेयरवाल ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ दूसरी बार कार्यभार ग्रहण किया। बुधवार को नगरपालिका के नवनियुक्त चेयरमैन राजेन्द्र चेयरवाल अपने सैकडों समर्थकों के साथ नगरपालिका परिसर पहुंचे। जहां लोगों ने उनका फूल मालाएं एवं साफा पहनाकर भव्य स्वागत किया।

वैदिक मंत्रोच्चार के साथ उन्होंने नगरपालिका अध्यक्ष का कार्यभार ग्रहण किया। चेयरवाल ने कहा कि उनकी प्रथम प्राथमिकता कस्बे के पार्को का सौन्दर्यकरण करवाना, कस्बे की साफ-सफाई व रोशनी, गोल सर्किल पर बरामदों में हो रहे अस्थाई अतिक्रमणों को हटाने सहित अन्य कार्य कराए जाएंगे। ज्ञातव्य रहे कि स्वायत्त शासन विभाग राजस्थान जयपुर की ओर से नगरपालिका अध्यक्ष एवं सदस्य सतीश दुहारिया को पद से निलंबित किया गया है।

राजस्थान नगरपालिका अधिनियम 2009 की धारा में प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए निदेशक एवं संयुक्त सचिव हृदेश कुमार शर्मा ने नगर पालिका राजगढ़ के वार्ड संख्या आठ के सदस्य राजेन्द्र चेयरवाल को अध्यक्ष के पद का कार्यभार आगामी 60 दिवस अथवा राज्य सरकार की ओर से प्रदत्त अन्य आदेश जो भी पूर्व में हो तक के लिए अध्यक्ष पद का कार्यभार दिया जाता है।

इस अवसर पर मंुशीलाल गुप्ता, विजय गोयल, प्रभुदयाल शर्मा, एडवोकेट बनाराम मीना, प्रेम नारायण शर्मा, नगरपालिका अधिशाषी अधिकारी जगदीश खीचड, अनिल गुप्ता, भौरेलाल सैनी, एनएल वर्मा, डॉ. सर्वेश सैनी, ताराचन्द व्यास, रामप्रसाद परेवा, मीतूसिंह आर्य, खेमसिंह आर्य, बसंत गुप्ता, हर्षित बृजवासी, रामकिशन आदूका, सूरजभान सिंह, सुरेन्द्र माथुर किट्टू सहित सर्व समाज के बडी संख्या में महिला-पुरूष मौजूद रहे।