13 मार्च 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अलवर

अलवर बारिश न्यूज : मूसलाधार बारिश से सूकड़ी नदी फिर उफान पर, सिलीबेरी बांध का बढ़ा जलस्तर

झील का पानी जयसमंद बांध पहुंचा, बहाव क्षेत्र का ड्रोन से किया सर्वे। तेज बहाव के चलते कितपुरा, भाटाला बास का संपर्क मालाखेड़ा मुख्यालय व पंचायत बालेटा से कटा रहा।

Google source verification

अलवर. जिले के उपखंड मालाखेड़ा के पहाड़ी क्षेत्र में गुरुवार को मूसलाधार बारिश के बाद सूकड़ी नदी में पांचवीं बार तीव्र वेग से पानी आया। इससे सिलीबेरी बांध का जल स्तर भी बढ़ गया। बुधवार देर रात्रि और गुरुवार सुबह हुई बारिश के बाद मालाखेड़ा उपखंड क्षेत्र में एनिकट, जोहड, तालाब, खेत-खलियान व जल स्रोत लबालब हो गए।

तेज बहाव के चलते कितपुरा, भाटाला बास का संपर्क मालाखेड़ा मुख्यालय व पंचायत बालेटा से कटा रहा, वही जंगल में फंसे हुए चरवाहे बहते हुए नदी के पानी से लाठी के सहारे से अपने गांव तक पहुंचे। पशुओं को पहाड़ी क्षेत्र में ही छोड़ दिया। लेखराज, मंगतूराम, त्रिलोक सिंह, भगवान सिंह आदि ने बताया कि नाहर शक्ति धाम में मूसलाधार बारिश से सूकड़ी नदी में पानी आया, जिससे गांव का संपर्क कटा रहा।

उधर सिलीसेढ झील की चादर का पानी जयसमंद बांध की ओर पहुंच रहा है। उपखंड अधिकारी अलवर प्रतीक चंद्रशेखर जूईकर के निर्देश पर जल संसाधन विभाग की ओर से ड्रोन से खेतों से होकर बारिश के पानी के बहाव क्षेत्र का हवाई सर्वे शुरू कराया। इसी के साथ पानी के बहाव क्षेत्र में आ रहे विभिन्न व्यावसायिक प्रतिष्ठान, होटल, दुकान तथा चारदीवारी सभी का सर्वे बारीकी से कराया जा रहा है। रियासत कालीन समय के राजस्व रिकॉर्ड के अनुसार बहाव क्षेत्र की बहाली के लिए उपखंड अधिकारी ने जल संसाधन विभाग, मत्स्य पालन, राजस्व विभाग को सख्त निर्देश दिए।